Bhojpuri Film ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक आउट, ससुराल के किचन में नज़र आए विक्रांत

Bhojpuri Film ‘ससुराल का गुलाम’: भोजपुरी सिनेमा जगत एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दर्शकों के लिए लेकर आता रहता है. इसी बीच भोजपुरी दर्शकों के चहिते स्टार विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक बाहर आ गया है. विक्रांत सिंह राजपूत हर फिल्म के किरदार को बखूबी निभाते है और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. अपकमिंग फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ में भी विक्रांत की जबर्दस्त एक्टिंग देखने के लिए मिलेगी. फिल्म में इनके साथ यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में है.

Bhojpuri Film ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

आपको बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत की डिमांड इन दिनों टीवी चैनेलों में खूब बढ़ी है. आगे ये आधे दर्जन से ज्यादा फिल्मों को टीवी पर रिलीज़ करने की तैयारी में हैं. आने वाली फिल्मों में विक्रांत अलग-अलग भूमिका में नज़र आने वाले हैं. किसी फिल्म में हसांते तो किसी में रुलाते हुए नज़र आने वाले हैं. विक्रांत 2.O का जलवा दर्शकों को देखने को मिलेगा. इसको लेकर विक्रांत सिंह राजपूत भी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि वो अपने काम को लेकर गंभीर रहते हैं. इसलिए हर काम को वो फिल्म की डिमांड के अनुसार करते है.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘Rang De Basanti’ के निर्माताओं ने CBFC को अदालत में घसीटा,…

यामिनी सिंह के साथ नज़र आएंगे विक्रांत सिंह

अगर बात करें विक्रांत सिंह राजपूत फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का तो इस फिल्म में वह एक अलग तरह के किरदार में नज़र आने वाले हैं. फिल्म को लेकर विक्रांत ने कहा कि यह फिल्म बेहद ही ख़ास होने वाली है. यह फिल्म आधी आबादी को खूब पसंद आएगी. मेरा किरदार इस फिल्म में अलग और अनोखा है. उम्मीद करता हूँ कि यह फिल्म सभी को पसंद आएगी. इस फिल्म के गाने भी बेहद खूबसूरत हैं. फिल्म में यामिनी सिंह के साथ केमेस्ट्री दर्शकों के दिलों को छूने वाली है. आप इस फिल्म को अपने परिवार या दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में जरूर देखने जाए.

Latest news

Related news