Esha Deol Divorce: बॉलीवुड ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक निजी पारंपरिक विवाह समारोह में शादी की थी. वहीं ईशा देओल के तलाक की खबर सुनकर उनके फैंस को करारा झटका लगा हैं और फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

कपल ने अलग होने को लेकर एक स्टेटमेंट में कहा-
कपल ने अलग होने को लेकर एक स्टेटमेंट में कहा है कि, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. हमारे इस फैसले में हमने अपने दोनों बच्चों के भले के बारे में सोचा है. वो दोनों हमारे लिए हमेशा पहले रहेंगे. हम सभी से हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखने की दरख्वास्त करते हैं.’ जनवरी 2024 में ईशा और भरत के तलाक के चर्चे सामने आए थे. बॉलीवुड में ईशा और भरत के टूटते रिश्ते को लेकर खूब गॉसिप हो रही थी. इसकी शुरुआत रेडिट के एक वायरल पोस्ट की वजह से हुई थी. पोस्ट में कहा गया था कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
Esha Deol Divorce: ईशा देओल इवेंट और पार्टीज में अकेले आती थी नज़र
इवेंट में मां हेमा मालिनी के अलावा ईशा देओल अपनी दोनों बेटियों के साथ भी नजर आई हैं. ईशा को बड़े-छोटे इवेंट्स अकेले अटेंड करते देखा गया लेकिन किसी भी पार्टी या इवेंट में वह अपने पति भरत के साथ नज़र नहीं आई थी. जबकि हमेशा से ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ इवेंट्स और पार्टियों में शामिल होती हैं. इतना ही नहीं, सास हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन में भी भरत नहीं पहुंचे थे. उस वक़्त कपल के बीच सबकुछ ठीक न होने की अफवाहों को और बढ़ावा मिल गया था.
ये भी पढ़ें: एनिमल Controversy पर Sandeep Reddy Vanga ने तोड़ी चुप्पी, किरण राव और जावेद अख्तर को भी लगाई लताड़
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया हुई वायरल

वहीं एक्ट्रेस ने जून 2023 में पति भरत के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए शादी की 11वीं सालगिरह की बधाई दी थी. ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी साल 2012 में हुई थी. इस शादी में देओल परिवार की खुशी देखने लायक थी. बेटी को विदा होते देख धर्मेंद्र के आंसू बह निकले थे. उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. इस शादी से कपल की दो बेटियां हैं जिनका नाम राध्या और मिराया है लेकिन अब कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया है.

