Sunday, March 8, 2026

लखीसराय में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला

लखीसराय (संवाददाता – आत्मानंद सिंह ) : लखीसराय जिले के अमहरा थाना क्षेत्र के सदायबीघा गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने रविवार को  एक व्यक्ति को कुचल डाला. जिससे उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसकी सूचना पाते हैं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया है.

Lakhisarai
Lakhisarai

ये भी पढ़ें: Congress: झारखंड के बाद बिहार में भी कांग्रेस ने अपने विधायक भेजे तेलंगाना, बीजेपी बोली-एनडीए के पास बिहार में संख्या की कमी नहीं है

मृतक की पहचान सदायबीघा गांव निवासी रामकेश्वर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विनय सिंह के रूप में की गई है. इस संदर्भ में स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मृतक विनय सिंह सड़क किनारे किसी कार्य में व्यस्त थे. तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल डाला जिससे उनकी मौत हो गई.

Latest news

Related news