नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के अगुआ पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न BharatRatna सम्मान दिये जाने की घोषणा पर सियासी प्रतिक्रियाऐं आना जारी है. बीजेपी के नेता इसे एक स्वाभाविक सम्मान कहा तो विपक्षी नेताओं ने वोट टैकटिक्स करार दिया है. वहीं आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा के बाद शुरु से उनके साथ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने उनके घर जाकर बधाई दी.
#WATCH | Veteran BJP leader #MurliManoharJoshi met veteran BJP leader #LKAdvani at his residence in Delhi to congratulate the latter for being conferred with #BharatRatna
📹 ANI pic.twitter.com/6tKSrXJEkM
— Hindustan Times (@htTweets) February 3, 2024
BharatRatna एल के आडवाणी को दिये जाने की घोषणा पर किसने क्या कहा…
आइये आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख नेताओं ने लालकृष्ण आडवाणी को सम्मान दिये जाने की जानकारी मिलने के बाद क्या कहा …
नीतीन गड़करी, केंद्रीय मंत्री
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीतीन गडकरी ने भरतरत्न की बात करते हुए कहा कि “हमारे प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी का भारत रत्न से सम्मानित किया जाना हमारे और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित किया..उन्होंने और अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा के विस्तार में अहम भूमिका निभाई.
#WATCH | On the announcement of Bharat Ratna for veteran BJP leader #LKAdvani, Union Minister @nitin_gadkari says, "I am happy that today our source of inspiration Lal Krishna Advani has been awarded with #BharatRatna"
📹 ANI pic.twitter.com/xcH6VWtNLI
— Hindustan Times (@htTweets) February 3, 2024
शऱद पवार, एनसीपी नेता
एनसीपी नेता शरद पवार ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर कहा कि उनके साथ चाहे मेरे राजनीतिक मतभेद रहे हो लेकिन वो एक साफ सुथरी छवि के नेता रहे हैं. उन्हें भारतरत्न मिलना अच्छी बात है.मराठी में लिखे संदेश में उन्होंने कहा कि “भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने पर बेहद खुश हैं. उन्होंने देश के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है, हार्दिक बधाई..!”
भारताचे माजी उप- पंतप्रधान व ज्येष्ठ नेते लालकृष्ण आडवाणी यांना देशातील सर्वोच्च नागरी सन्मान भारतरत्न पुरस्कार जाहीर झाल्याचे आनंद आहे. देशाच्या विकासात त्यांचे मोलाचे योगदान राहिलेले आहे, मनःपूर्वक अभिनंदन..! pic.twitter.com/d0r1usiAIB
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) February 3, 2024
नीतीश कुमार, बिहार सीएम
पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं. आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से दूरभाष पर बात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया.आदरणीय आडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया. आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं.श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मुझे उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला. आदरणीय आडवाणी जी का स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है और उनसे कई चीजें सीखने का भी मौका मिला है. आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने का केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है, इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं.
पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से दूरभाष पर बात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। (1/4)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) February 3, 2024
अखिलेश यादव, सपा प्रमुख
वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने लाल कृष्ण आडवानी को भारत रत्न देकर वोट को बांधने की कोशिश की है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "…यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है।" pic.twitter.com/OJojjnY9iB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2024
जयराम रमेश, कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने की बात पर पीएम मोदी के लिए कहे गये उनके शब्दों के याद किया औऱ कहा कि ये मैने नहीं आडवानणीजी ने उनके लिए कहे थे. आडवाणी जी ने 5 अप्रैल 2014 को गांधीनगर मे नामिनेशन के लिए जाते हुए कहा था, नरेंद्र मेरे शिश्य नहीं,एक शानदार कार्यक्रम प्रबंधक हैं. जयराम रमेश ने 2002 में आडवाणी ही थे जिन्होंने मोदी जी को बचाया था.
#WATCH दुमका, झारखंड: कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "5 अप्रैल 2014 को गांधीनगर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। तब आडवाणी जी ने बहुत मशहूर बयान दिया था जो हमारे भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा था कि… pic.twitter.com/4zEQ8IuylM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2024
ये भी पढ़े:- LK Adwani Bharatratna बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत…
असदुद्दीन ओवैसी ,AIMIM प्रमुख
AIMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि लालकृष्ण आडवानी भारतरत्न के हकदार हैं. ओवैसी ने ये भी कहा कि हिंसा में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई उनकी कब्रं सीढियों के अलाव कुछ औऱ नहीं है
Well deserved #BharatRatna for LK Advani. The graves of Indians who lost their lives in violence are nothing but stepping stones. pic.twitter.com/UwtdENrvLf
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 3, 2024

