Wednesday, February 11, 2026

Samrat Chaudhary : बिहार को विकसित करने और शहीद जगदेव बाबू को सपने को पूरा करने में अपने खून का कतरा-कतरा भी लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा

पटना : Samrat Chaudhary भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की.

Samrat Choudhary
Samrat Choudhary

Samrat Chaudhary – जगदेव बाबू ने पिछड़ों, दलितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि जगदेव बाबू ने अपने जीवन में सही अर्थों में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों को न्याय मिले इसकी लड़ाई लड़ी। आज उनके सपने को पूरा करने का काम भाजपा की सरकार कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब 90 के दशक में लालू और राबड़ी की सरकार बनी तो केवल लुटने का काम किया.

उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जगदेव प्रसाद जी के सपने को पूरा करने और बिहार के विकसित करने में अगर अपने खून का कतरा -कतरा भी लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ने हमे जो सम्मान दिया है, उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा।

उन्होंने कहा कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया के किसी देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री  गरीबों के सपने को साकार करते हुए  देश को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि आज इस समाज के तीन लोग विभिन्न राज्यों के उप मुख्यमंत्री पद पर हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में बिहार की जनता एनडीए को बहुमत दी थी और उस समय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होगें। उसी कमिटमेंट के तहत हम चल रहे है.

उन्होंने कहा कि बिहार में 15 सालों तक लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सरकार रही लेकिन एक भी व्यक्ति नहीं मिलेगा जिसे उस दौर में आरक्षण मिला हो। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा सबका साथ सबके विकास की बात करती है। भाजपा जब भी सरकार में रही तब आरक्षण की बात की। आज देश में ऐसा कोई समाज नहीं जिसे आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा हैं.  चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि जब तक गरीबों का उत्थान नहीं हो जाता तब तक भाजपा आरक्षण जारी रखेगी.

ये भी पढ़े :- Bihar Politics: एनडीए गठबंधन में मचे घमासान के बीच ललन सिंह ने की…

उन्होंने कहा कि आज चाय बेचने वाला पीएम है। भाजपा को कमिटमेंट वाली पार्टी बताते हुए कहा कि 70 साल पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत का सपना देखा था और जब भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दिया। यही नहीं 500 सालों से टेंट में रहे भगवान श्री राम भव्य मंदिर में स्थापित हो गए। पहले लोग मंदिर बनाने की तिथि पूछते थे.

Latest news

Related news