Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Jharkhand में मची भगदड़,रांची एयरपोर्ट पहुंचे 2 चार्टर्ड विमान, बीजेपी ने दोपहर...

Jharkhand में मची भगदड़,रांची एयरपोर्ट पहुंचे 2 चार्टर्ड विमान, बीजेपी ने दोपहर डेढ़ बजे बुलाई विधायकों की बैठक

0
370
Jharkhand
Jharkhand

रांची (ब्यूरो रिपोर्ट) : झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे और गिरफ्तारी के बाद सभी की नजर प्रदेश में बनने वाले  नये मुख्यमंत्री के शपथ पर टिकी है. हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से ठीक पहले  राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपने 43 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है और विधायक दल के नेता के तौर पर चंपई सोरेन को नियुक्त कर दिया था लेकिन सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे और Jharkhand राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र दिये जाने के बावजूद  22 घंटे बीत जाने के बाद भी जेएमएम को सरकार बनने के लिए बुलाया नहीं गया है . इस बीच एक बड़ी राजनीतिक गतिविधि हुई है, जिसने झारखंड में एक बार फिर से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है. अब जेएमएम के विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद रवाना हो रहे हैं.

Jharkhand में बीजेपी ने कल दोपहर 1.30 बजे बुलाई विधायकों की बैठक

झारखंड में बीजेपी ने दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक ने कई आशंकाओं को हवा दे दी है. एक तरफ 22 घंटे बाद भी राज्यपाल की तरफ से नई सरकार के लिए कोई पहल नहीं की गई है,जबकि झारखंड में सीएम के संवैधानिक पद पर कोई मुख्यमंत्री नहीं है.इस बीच ये सवाल लगातार उठाये जा रहे हैं कि दो दिन पहले पड़ोस के राज्य में जिस तरह से सरकार बदली उसमें सीएम नीतीश कुमार ने दोपहर में इस्तीफा दिया औऱ शाम में दोबारा उनकी ताजपोशी हो भी गई लेकिन झारखंड में राज्यपाल की तरफ से सरकार बनाने के लेकर कोई पहल नहीं है. जिसने खबरों के बाजार को गर्म कर दिया है.

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा दो चार्टर्ड विमान

इस बीच ये भी खबर है कि  जेएमएम  और  गठबंधन के दल अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों को रांची से कहीं औऱ शिफ्ट कर रहे हैं. रांची एयरपोर्ट पर दो चार्टर्ड विमानों में सवार होकर विधायक रांची से  बाहर रवाना हो रहे हैं. खबर है कि गठबंधन अपने विधायकों को हैदराबाद ले जा रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि रांची एयरपोर्ट पर जो दो विमान मौजूद हैं , उनमें एक 12 सीटर है , वहीं दूसरा 33 सीटर है. 12 सीटर विमान पर हेमंत सरकार में शामिल मंत्री जा सकते हैं. ये भी खबर है कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर दो बसें तैयार हैं, जो इन विधायकों और मंत्रियों को अपने साथ से जायेंगे .