Friday, February 13, 2026

Nalanda : एक निजी होटल में 4 नेपाली युवती सहित 9 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

संवाददाता मो. महमूद आलम, नालंदा: बिहार में नालंदा (Nalanda) के नगर थाना पुलिस ने खंदकपर स्थित होटल मंगलम में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. होटल के तीन कमरे से आपत्तिजनक हालत में चार युवतियां व पांच युवकों को पकड़ा गया. सभी नशे में धुत हो रंगरेलियां मना रहे थे. इसके साथ ही कमरे से 1.75 लीटर अंग्रेजी शराब व दो खाली बोतलें भी बरामद हुई.

Nalanda
Nalanda

Nalanda: एक फिरोजपुर और तीन नेपाल निवासी थे

गिरफ्तार युवतियों में एक फिरोजपुर जबकि, तीन नेपाल निवासी है. नेपाल निवासी युवतियां थिएटर में काम करती थी. गिरफ्तार युवकों में नालंदा थाना क्षेत्र के मछलडीहा गांव निवासी श्री पासवान का पुत्र आशीष रंजन, लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला निवासी सन्नी कुमार, दीपनगर थाना क्षेत्र के दरोगा बिगहा निवासी शशिभूषण प्रसाद का पुत्र आशुतोष सोलंकी, नगर थाना क्षेत्र के महलपर निवासी अशोक पासवान का पुत्र नीरज कुमार और नीमगंज निवासी मुन्ना यादव का पुत्र सूरज कुमार शामिल है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Mosque से हिंदुपक्ष के लिए बड़ी खबर,व्यास तहखाने में मिली पूजा की इजाजत

जांच से पुष्टि हुई की सभी नशे में थे

राब बरामद होने पर पुलिस होटल का कमरा संख्या 201, 202 और 101 को सील कर दिया है. वहीं, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई. होटल के तीन कमरे से चार युवती और पांच युवकों को आपतिजनक हालत में पकड़ा जांच से पुष्टि हुई की सभी नशे में थे. कमरे से शराब बरामद हुई. केस दर्ज कर सभी को न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा.

Latest news

Related news