Wednesday, March 4, 2026

Kaimur: CNG टेंपू की रफ्तार ने मारी जोरदार टक्कर, व्यक्ति की हुई मौत

संवाददाता अजीत कुमार, कैमूर: बिहार के कैमूर (Kaimur) में जिला प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी नहीं थम रहा सीएनजी टेंपू का रफ्तार रोज ही हो रहीं हैं. बड़ी घटनाएं ताजा मामला जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडरा छौंनी के पास की है.

Kaimur
                                                                                  Kaimur

जहां बाइक से बहन को परिक्षा केन्द्र कुदरा से लाने जा रहा एक युवक को तेज रफ्तार सीएनजी टेंपू ने मारी जोरदार टक्कर हुई. मौत परिजनों में पसरा मातम का माहौल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Kaimur: CNG टेंपू ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर 

मृतक युवक रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी विक्रम पासवान का 19 वर्षीय पुत्र राजा पासवान बताया जा रहा है. वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक बाइक से कुदरा परीक्षा केंद्र पर अपनी बहन को छोड़ कर घर आया था.जोकि परिक्षा खत्म होने वाला था तो उसे लाने के लिए जा रहा था. तभी कुदरा के गुडरा छावनी के पास तेज रफ्तार सीएनजी टेंपू ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: Nalanda में चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में चार महिलाओं को किया…

CNG चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाई की मांग की है

जहां घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे कुदरा पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने भभुआ सदर अस्पताल में रेफर कर दिया वहीं सदर अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत्य घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जहां परिजनों ने सीएनजी चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाई करने की मांग किया है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Latest news

Related news