शेखपुरा, संवाददाता रविशंकर कुमार : स्वच्छता सर्वेक्षण में बिहार के प्रथम पायदान पर रहने वाले शेखपुरा सदर अस्पताल को एडवांस स्वास्थ सुविधा से लैस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है. सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर तरह की सुविधा यहां पर मिले, इसी आलोक में गुरुवार को सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन शेखपुरा विधायक Vijay Samrat ने फीता काटकर किया. मौक़े पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने विधायक विजय सम्राट को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

इस दौरान डीपीएम दया निधि शंकर, डॉ सोनू कुमार, डॉ सौरभ कुमार, प्रबंधक धीरज कुमार, एसकेज संजीवनी के सीनियर मैनेजर कमलेंदु कुमार सिंह, सीनियर कोऑर्डिनेटर अर्णव बनर्जी, तकनीशियन संतोष कुमार सहित सभी पैरामेडिकल स्टाफ जीएनएम व कर्मी मौजूद थे. बता दे कि सदर अस्पताल में एसकेज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा 1.80 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सीटी मशीन के लग जाने से गंभीर मरीजों के साथ गरीब लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. सीटी स्कैन के लिए मरीजों को बाजार रेट से एक तिहाई ही खर्च करने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें : Rohini Acharya: लालू की बेटी ने डिलीट किए नीतीश के खिलाफ पोस्ट, परिवारवाद को…
गरीबों को मुफ्त मिलेगी सुविधा- Vijay Samrat
सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन करते हुए विधायक विजय सम्राट ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की पहल पर सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. सदर अस्पताल में दुर्घटना के शिकार गंभीर रोगियों को सीटी स्कैन के लिए पटना और बिहारशरीफ नहीं जाना पड़ेगा. उन्हें यहां काफी कम खर्चे में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी. जबकि गरीब और असहाय लोगों को मेरे एवं सिविल सर्जन के अनुशंसा पर मुफ्त जांच की जाएगी.

