Jehanabad : ट्रेन से फिसल कर गिरने से यात्री की मौत, पटना जाने वाली ट्रेन में हो रहा था सवार

संवाददाता कुंदन कुमार विमल, जहानाबाद: जहानाबाद Jehanabad कोर्ट स्टेशन के पास ट्रेन से फिसल कर एक व्यक्ति गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम शैलेंद्र कुमार है जो जहानाबाद जिले के मुठेर गांव का रहने वाला था. शैलेंद्र कुमार जहानाबाद कोर्ट में मुंशी का काम करता था.

Jehanabad: ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत, कोर्ट स्टेशन के पास हुआ हादसा
Jehanabad: ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत, कोर्ट स्टेशन के पास हुआ हादसा

Jehanabad से पटना जा रहा था

हर दिन की तरह ट्रेन पकड़ कर जहानाबाद से पटना जाना और आना करता था. आज पटना के लिए ट्रेन पकड़ने के दौरान पैर फिसल गया और प्लेटफार्म पर गिर जाने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहां मौजूद लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी करते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों का इस खबर को सुनने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: Karpuri Thakur को भारत रत्न देने की घोषणा पर भावुक हुए दोनों बेटे, जदयू नेता ने कहा पीएम मोदी के शुक्रगुजार हैं

Latest news

Related news