नई दिल्ली : Radhakishan Damani का नाम जाने माने भारत के कारोबार में आता हैं. शेयर बाजार में राधा किशन दमानी का नाम बहुत ही मशहूर हैं. उन्होंने एचडीफसी और जिलेट जैसे कंपनियां उस दौर में शुरू की थी तब इन कंपनियों के कामकाज और भविष्य का कोई भरोसा नहीं था लेकिन साल 2000 में राधा किशन ने शेयर बाजार का मार्केट छोड़ दिया था. लेकिन अब इन्होंने ऐसा काम किया हैं जिसे देख सब हैरान हो गये. राधा किशन के डी-मार्ट ने मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को भी पछाड़ दिया हैं.

साल 2002 में दमानी ने मुंबई के पवई में पहला स्टोर खोला. DMart के शुरुआती कामकाज में बेहतर बिलिंग सिस्टम और वेंडर के साथ ट्रस्ट बनाना शामिल था. मुंबई में डी-मार्ट स्टोर खोलने के बाद राधा किशन दमानी ने अहमदाबाद में साल 2007 में स्टोर खोला. सिर्फ दो स्टोर से राधाकिशन दमानी की डी-मार्ट ने 260 करोड़ रुपए का रेवेन्यू छू लिया था. साल 2010 तक डी मार्ट ने भारत के पश्चिमी इलाके में 25 स्टोर खोल लिए थे. साल 2013 में डी मार्ट का रेवेन्यू 3334 करोड़ रुपए को पार कर गया था. इसके बाद भी साल 2014 में इसका मुनाफा 100 करोड़ रुपए को पार कर गया था.
Radhakishan Damani ने अपनाया फर्स्ट एप्रोच
राधा किशन ने प्रॉफिट फर्स्ट अप्रोच अपनाया और डी मार्ट ब्रांड को काफी विस्तार दिया. इसके बाद डी-मार्ट का रेवेन्यू 6450 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. इसमें 211 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाकर रिलायंस रिटेल के 159 करोड़ और फ्यूचर रिटेल के 153 करोड़ के मुनाफे को पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प तथ्य यह है कि डी मार्ट के स्टोर की संख्या करीब आधी थी. दमानी यह जानते थे कि यह खेल अभी खत्म नहीं हुआ है, आखिरी दांव अभी बाकी है.
ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Temple में आज से श्रद्धालु कर सकते हैं रामलला के दर्शन, मंदिर…
राधा किशन दमानी फिर स्टॉक मार्केट में 21 मार्च 2017 को डी मार्ट का आईपीओ लेकर एक एंटरप्रेन्योर की तरह आए. जिसके जरिए 1870 करोड़ रुपए जुटाए गए. यह आईपीओ 104 गुणा सब्सक्राइब हुआ था. शेयर बाजार के बंद होते-होते डी मार्ट 40000 करोड़ की कंपनी बन चुकी थी. आईपीओ के बाद भी डी मार्ट ने चरणबद्ध तरीके से कामकाज का विस्तार करना जारी रखा. राधा किशन दमानी ने आज तक कोई भी डी मार्ट स्टोर बंद नहीं किया है. साल 2021 में डी मार्ट के पास 234 स्टोर थे, जिनमें से 80 फीसदी उसके अपने स्टोर थे. आज डी मार्ट के देश भर में 330 स्टोर हैं और उसका मार्केट कैप 2,00,000 करोड़ रुपए को पार कर गया है. डी मार्ट दुनिया की 603वीं वैल्युएबल कंपनी है और भारत की पहली रिटेल चेन है जो बिलियन डॉलर मार्केट प्रॉफिटेबिलिटी को पार कर चुकी है.

