Sunday, March 1, 2026

Rohtas : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने किया फ़्लैग मार्च

संवाददाता मिथिलेश कुमार, रोहतास: Rohtas जिले के सासाराम में सुरक्षा विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीएम नवीन कुमार तथा एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. सासाराम में फ्लैग मार्च एसडीएम आशुतोष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ,बिक्रमगंज में एसडीपीओ कुमार संजय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

Rohtas
                                                                        Rohtas

Rohtas प्रशासन अलर्ट

सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि सुरक्षा विधि व्यवस्था को लेकर यह फ्लैग मार्च वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर निकला गया. नगर थाना सासाराम से जीटी रोड होते हुए धर्मशाला नवरत्न बाजार शहर के विभिन्न मोहल्ले में यह फ्लैग मार्च निकाला गया. आपको बता दे की अयोध्या में 22 जनवरी को कार्यक्रम को लेकर रोहतास प्रशासन पुलिस पूरी तरह से तैयार है. माना जा रहा है कि इसी कड़ी में सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा हैं. इससे पहले वरिये पदाधिकारी ने कर्मियों और पदाधिकारी की छुट्टी रद्द करने की भी बात बताई है.

ये भी पढ़ें: Nawada : हत्याकांड का मुख्य आरोपी देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ…

 

Latest news

Related news