Ardhanari 2 : थर्ड जेंडर की कहानी पर बनी फिल्म ‘अर्धनारी 2’ का ट्रेलर आउट

भोजपुरी सुपरस्टार Yash Kumar की फिल्म  अर्धनारी 2  Ardhanari 2 का भव्य ट्रेलर आज इंटर10 रंगीला पर रिलीज कर दिया गया है, जो थर्ड जेंडर की कहानी पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर में यश कुमार, अवधेश मिश्रा के साथ मिल कर धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म में यश कुमार का डबल रोल दर्शकों को देखने के लिए मिल रहा है जबकि फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा भी शानदार ढंग से थर्ड जेंडर की भूमिका में दिखे हैं.

Yash Kumar
Yash Kumar

Ardhanari 2 किन्नरों के जीवन से जुड़ी इमोशनल कहानी

इस फिल्म की कहानी प्रताड़ना और जुर्म के थीम से जुड़ी नजर आ रही है. ट्रेलर के अनुसार इस फिल्म में गाने भी शानदार है और फिल्म के संवाद दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं. ट्रेलर रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा है.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut की जिंदगी में नए शख्स की हुई एंट्री, क्या कंगना रनौत मिस्ट्री मैन को कर रही हैं डेट

फिल्म ‘अर्धनारी 2’ के ट्रेलर को लेकर यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म अपनी पहली फिल्म की तरह ही कथ्य और कथानक से समृद्ध है. फिल्म का निर्माण कमर्शियली हुआ है जिसका उद्देश्य भोजपुरी के दर्शकों को अगाध मनोरंजन देने का है , साथ ही साथ हमने एक बार फिर से एक संदेशात्मक सिनेमा को पर्दे पर उतरने की कोशिश की है. ट्रेलर आज रिलीज हुआ है. उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह पसंद आएगी.

एक्शन इमोशन और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा

आपको बता दें कि अर्धनारी की अपार सफलता के बाद ‘अर्धनारी 2’ के निर्माण का फैसला हुआ था, जो अब सामने आ चुका है और यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है. उससे पहले आज मकर संक्रांति के अवसर पर फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें एक्शन इमोशन और भरपूर मनोरंजन देखने को मिल रहा है. रामा प्रसाद प्रोडक्शन और चंद्र वर्ष एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म ‘अर्धनारी 2’ के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह और चंद्रेश मेहता हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं.

Yash Kumar
Yash Kumar

फिल्म में यश कुमार और अवधेश मिश्रा के साथ संजुक्ता रॉय, सुशील सिंह, सुबोध सेठ, राकेश बाबू, रोहित सिंह (मटरू), बालेश्वर सिंह, हीरा यादव, किरण निर्मल और रागिनी दुबे मुख्य भूमिका में हैं. कहानी, पटकथा एवं संवाद एस. के. चौहान का है. डी.ओ.पी समीर जहांगीर और संगीतकार मुन्ना दुबे हैं. कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. गीतकार प्यारेलाल यादव, शेखर मधुर और मुन्ना दुबे व एक्शन इकबाल हुसैन के साथ कार्यकारी निर्माता जे.पी, एसोसिएट डायरेक्टर रत्नेश सिन्हा और कला निर्देशक अवधेश राय हैं. प्रचार डिज़ाइन नरसू हैं.

Latest news

Related news