जमुई (रिपोर्टर मो. अंजुम आलम) बिहार के जमुई Jamui से एक नया मामला सामने आया है. जहां ख़ैरा थाना क्षेत्र के खुटौना गांव में शराब के नशे में धुत ससुर राजेन्द्र मंडल के द्वारा बहु सोनाली कुमारी के साथ गाली- गालौज व मारपीट करने का मामला सामने आया. इतना ही नहीं पति छोटू कुमार के द्वारा भी शराबी ससुर का साथ देकर पत्नी के साथ मारपीट की गई है. बहु को मारने के लिए तेज धार हथियार लिए हाथ में शराबी ससुर का वीडियो भी सामने आया है.

Jamui: सोनाली कुमारी को अस्पताल में कराया भर्ती
मामले में सोनाली कुमारी के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस टीम को दी गई. फिर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा आरोपित ससुर राजेंद्र मंडल और पति छोटू कुमार को हिरासत में लेकर ख़ैरा थाना में पूछताछ की जा रही है. जबकि घायल महिला सोनाली कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल महिला का नैहर नालंदा जिले के गोनावा गांव है.
ये भी पढ़ें: Milind deora ने दिया इस्तीफा,आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कांग्रेस पर शुरू हुआ…
दहेज के लिए गाली गालौज और मारपीट का आरोप
महिला ने बताया कि उनकी शादी पिछले साल मई में खुटौना गांव निवासी राजेन्द्र मंडल के पुत्र छोटू कुमार से हुई थी. शादी में दहेज भी दिया गया था. इसके बावजूद उनके ससुर राजेन्द्र मंडल के द्वारा गोदरेज व अन्य सामानों की मांग किया जाने लगा. जिसको लेकर उनके ससुर द्वारा हमेशा गाली गालौज व मारपीट किया जाने लगा. उनके पति छोटू कुमार भी अपने शराबी पिता के पक्ष से मारपीट करता है. इसी दौरान तेज धार हथियार लेकर जान मारने की कोशिश की गई. जब पुलिस पहुंची तब उसकी जान बच पाई. वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

