Friday, February 27, 2026

Celebrity Cricket League (CCL) के 10वें सीजन की भोजपुरी दबंग देगी नए खिलाड़ियों को मौक़ा

Celebrity Cricket League (CCL) के 10वां सीजन भोजपुरी दबंग के लिए ख़ास होने वाला है. इस बार इस सीजन में भोजपुरी दबंग इंडस्ट्री के नये लोगों को भी सीसीएल में मौक़ा देगी. CCL के दसवें सीजन के लिए भोजपुरी दबंग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है और इस टीम के कई खिलाड़ी मुम्बई के कांदिवली में नेट पर जमकर पसीने बहाते भी नज़र आ रहे हैं .

CCL
CCL

इसी बीच भोजपुरी दबंग के अहम सदस्य प्रवेश लाल यादव ने बताया कि CCL में इस बार भी भोजपुरी दबंग पूरी मजबूती से उतरेगी और हमारी टीम का लक्ष्य होगा ट्रॉफी को जीतना. उन्होंने बताया कि सीसीएल की शुरुआत इस बार 22 फरवरी से हो रही है. हम सभी इसके लिए तैयार हैं और इस सीजन में हम नए लोगों को भी शामिल कर रहे हैं.

CCL: इस बार ट्रॉफी हमारे नाम होगी

प्रवेशलाल यादव ने कहा कि इंडस्ट्री में जो लोग भी नए हैं और सीसीएल में भोजपुरी दबंग के साथ जुड़ना चाहते हैं, वे सभी टीम के मैनेजर विकास सिंह वीरप्पन से सम्पर्क करें. अगर आप योग्य हैं और क्रिकेट में भी रूचि है, तो आपका भोजपुरी दबंग स्क्वाड में स्वागत है. उन्होंने कहा कि टीम से जुड़ने के लिये अतिशीघ्र विकास सिंह वीरप्पन से सम्पर्क करें और वहां उनके द्वारा बताए गये क्राइटेरिया को पूरा करें और जल्द से जल्द ग्राउंड में आकर प्रैक्ट्स करें, ताकि  भोजपुरी दबंग की मजबूत टीम बन सके और हम इस बार ट्रॉफी अपनी झोली में कर सकें.

ये भी पढ़ें: संसद का Budget Session 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा,1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

भोजपुरी दबंग को मिला भारत राइजिंग का साथ

CCL: इस बार ट्रॉफी हमारे नाम होगी
CCL: इस बार ट्रॉफी हमारे नाम होगी

आपको बता दें कि भोजपुरी दबंग की टीम का प्रदर्शन हर सीजन में सराहा गया है. इस बार भी भोजपुरी दबंग टूर्नामेंट में अपना दमख़म दिखाने में पीछे नहीं रहने वाली है. इसलिए नेट पर अभी से ही उनके खिलाड़ियों ने पसीने बहाने शुरू कर दिए हैं. वैसे भी इस सीजन में भोजपुरी दबंग को भारत राइजिंग का साथ मिला है. सीसीएल में मशहूर अभिनेता और लोकसभा सांसद की कप्तानी वाली भोजपुरी दबंग की टीम को भारत राइजिंग प्रमोट करेगी. पूर्व क्रिकेटर व भोजपुरी दबंग्स टीम के मुख्य कोच मनविंदर बिस्ला और भोजपुरी दबंग की ब्रांड एंबेसडर आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, पूनम दूबे, पाखी हेगड़े, शुभी शर्मा, रक्षा गुप्ता और सपना चौहान हैं.

Latest news

Related news