Monday, March 2, 2026

Danapur नगर परिषद गेट पर सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

दानापुर (रिपोर्टर पंकज राज) दानापुर नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए है. शनिवार से शुरु हुए हड़ताल में  सभी सफाईकर्मी ने दानापुर नगर परिषद के मुख्य गेट पर आगजनी करके अपना विरोध प्रकट किया.

Danapur
Danapur

ये भी पढ़ें: संसद का Budget Session 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा,1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

दानापुर नगर परिषद गेट पर सफाई कर्मचारियों ने आगजनी कर किया विरोध प्रकट किया. उनका कहना है कि पिछले 5 महीने पहले उन लोगों के वेतन में बढ़ोतरी की गयी थी. मगर आज तक बढे हुए वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. पूछने पर बगैर आश्वासन के कुछ नहीं दिया जाता है. इसलिए जब तक उनके बढ़े हुए वेतन का भुगतान नहीं हो जाता है वो हड़ताल पर रहेंगे. सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण शहर की व्यव्सथा चरमराने लगी है.  एक दिन के हड़ताल के बाद ही शहर में जगह जगह कूड़े का ढे़र लगा दिखाई दे रहा है. सफाई कर्मियों के हड़ताल का आज दूसरा दिन है.

Latest news

Related news