जहानाबाद (रिपोर्टर कुंदन कुमार विमल) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जहानाबाद(Jehanabad) नगर इकाई के द्वारा विश्व में भारतीय संस्कृति के स्थापक, आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर अभाविप सदस्यों ने शहर में स्थित निजी हॉल में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया.

ये भी पढ़ें: Jamui: मुढ़ी के नीचे छुपाकर ट्रक से ले जाया जा रहा 460 किलो…
Jehanabad: हिदू धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदला
इस अवसर पर मुख्य रूप से अभाविप के जिला संगठन और नगर इकाई के लोगों ने स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी. श्रीराम कृष्णा परमहंस से मिलने के बाद इनका धार्मिक और संत का जीवन आरंभ हुआ और उन्हें अपना गुरु बना लिया. वह सामाजिक विज्ञान, दर्शन, इतिहास, धर्म कला और साहित्य जैसे विषयों में अच्छे ज्ञाता होने के साथ अपने ज्ञान तथा शब्दों से विश्वभर में हिदू धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदला. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी जी को अपना आदर्श मानती है. उनकी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

