Thursday, February 19, 2026

#BiggBoss 17 : समर्थ को दामाद कहने पर भड़के Isha के पिता,अभिषेक को ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड मानने से किया इंकार

#BiggBoss 17 : टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. ऐसे में हर सीजन की तरह इस बार भी शो में बचे कंटेस्टेंट्स को उनकी फैमिली से मिलवाया जा रहा है. इसी बीच Isha मालवीय के पिता आशीष मालवीय की एंट्री हुई थी. बिग बॉस 17 के घर से बाहर निकलने के बाद ईशा मालवीय के पिता ने बड़े ही हैरान कर देने वाले बयान दिए. उन्होंने ये मानने से इनकार कर दिया कि अभिषेक कुमार, ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अभिषेक को ईशा का को-स्टार बताया. वहीं समर्थ को दामाद कहने पर भड़क गए. उन्होंने ईशा और समर्थ के रिश्ते पर भी बात की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा.

Isha Malviya
                                                                  Isha Malviya

अभिषेक नहीं है Isha का एक्स-बॉयफ्रेंड?

ईशा के पिता से उनकी बेटी और अभिषेक के रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया गया को वो एकदम से भड़क गये और उन्होंने अभिषेक को ईशा का एक्स-बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक ईशा के को-स्टार थे. उड़ारियां का यूनिट बहुत बड़ा था और उसके बहुत सारे को-स्टार थे. आपकी यदि किसी से केमिस्ट्री अच्छी होती है तो उसके फ्रेंडजोन में था अभिषेक. इसमें गलत या सही कुछ नहीं है.

भड़के ईशा के पिता

एक वेवसाइट को दिये इंटरव्यू के दौरान जब ईशा के पिता से पूछा गया कि उन्हें समर्थ बतौर दामाद कैसे लगते हैं ,तब वो एकदम से भड़क गए. उन्होंने कहा, ‘अभी ईशा की शादी थोड़ी हुई है जो आप बोल रहे हो कि समर्थ दामाद के रूप में कैसा लगता है. 20 साल की मेरी बेटी है, 19 साल की. आप यदि एक 19 साल की लड़की की मैच्योरिटी लेवल, 40 साल के इंसान के साथ मैच करना चाहेंगे या सोचेंगे कि वह उसे लेवल की सोच रखे तो मेरी जिंदगी में भी 25 दोस्त आए होंगे, लेकिन आज इस मकाम पर मैं चुन चुका हूं कि मुझे किनके साथ बात करनी है. आपकी जिंदगी में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग आते हैं. आपको चुनना पड़ता है कि आपको किसके साथ रहना है.

ये भी पढ़ें: Begusarai में ससुराल आए युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में मची सनसनी

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में ईशा के पिता ने कहा कि वह ईशा और समर्थ के रिश्ते को अप्रूव नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं ईशा और समर्थ के रिलेशनशिप को अप्रूव नहीं करूंगा. अभी मैं इस विषय पर बात नहीं करना चाहूंगा. बिग बॉस जब खत्म होगा तब हम साथ बैठेंगे और पूरा परिवार मिलकर इस पर बात करेगा.

Latest news

Related news