लक्षद्वीप:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप Lakshadweep के दौरे पर थे . पीएम मोदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला. प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है. इसने मुझे यह सोचने का अवसर दिया कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए और भी कड़ी मेहनत कैसे की जाए.यहां उन्होंने समुद्र में डूबकी भी लगाई. उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.पीएम मोदी सहित अन्य सरकारी एजेसियों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की है.
Lakshadweep की तस्वीरें हुई वायरल
पीएम मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया. PM मोदी ने समुद्र के नीचे के जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें शेयर कीं और अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने उत्साहजनक अनुभव को आमजन से साझा भी किया.मोदी ने अपने अनुभव में कहा जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए. मेरे प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की यह कितना उत्साहजनक अनुभव था.प्रधानमंत्री ने पानी के अंदर की तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें समुद्री जीवन को देखा जा सकता है.उनकी स्नॉर्कलिंग करने के दौरान खींची गई फ़ोटो भी खूब वायरल हो रही हैं.
क्या है स्नॉर्कलिंग
स्नॉर्कलिंग एक एडवेंचर एक्टिविटी है. इसमें आप समुद्र की सतह पर तैरते हुए उसके नीचे के समुद्री जीवन का पता लगाते हैं. स्नॉर्कलर्स जो डुबकी लगते हैं अपनी आंखों के लिए एक मास्क पहनते हैं और सांस लेने के लिए एक स्नॉर्कल पहनते हैं, और कभी-कभी दिशा और गति के लिए पंख पहनते है.PM मोदी ने लक्षद्वीप के प्राचीन समुद्र तटों पर सुबह की सैर और समुद्र तट के किनारे कुर्सी पर बैठे फुर्सत के कुछ क्षणों की तस्वीरें शेयर कीं.कुछ तस्वीरों में पीएम मोदी एकांत बीच पर टहल रहे हैं. उन्होंने लक्षद्वीप के बारे में लिखा कि, ये द्वीपों का एक समूह ही नहीं है, बल्कि परंपराओं की एक विरासत है.
नवीनीकरण की आधारशिला रखने के लिए दो और तीन जनवरी को लक्षद्वीप में थे मोदी
पीएम मोदी ने कहा हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला. मैं अभी भी यहां के द्वीपों की आश्चर्यजनक सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से चकित हूं. मुझे अगाती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला. मैं द्वीपों के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.प्रधानमंत्री ने कहा कि लक्षद्वीप में उनकी सरकार का ध्यान विकास के माध्यम से जीवन का उत्थान करना है. उन्होंने कहा कि भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के अलावा, यह जीवंत स्थानीय संस्कृति की रक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, तेज इंटरनेट और पीने के पानी के अवसर पैदा करने के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है.मोदी कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन करने और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और पांच मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण की आधारशिला रखने के लिए दो और तीन जनवरी को लक्षद्वीप में थे.

