Sunday, March 1, 2026

Ram Mandir उद्घाटन का न्योता पहुंचा रोहतास,अक्षत के साथ निकाली गई कलश यात्रा

रोहतास (रिपोर्ट-अविनाश श्रीवास्तव ) अय़ोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का समय निकट है. देशभर में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर लोगों की भावनाएं जाग्रत है. 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले  प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में अक्षत कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं और सभी लोगों से अपील की जा रही है कि इस दिन जो लोग पुणय नगरी अय़ोध्या से दूर हैं वो अपने अपने अपने घरों में दीप जलायें और श्री राम को हृदय से याद करें. भावनात्म रुप से अय़ोध्या में होने वाली पूजा में सम्मिलित हों. रोहतास में भी Ram Mandir से आये अक्षत के साथ कलश यात्रा निकाली गई.

Ram Mandir ट्र्स्ट ने देशवासियों को निमंत्रण के रुप में अक्षत भेजा

देश भर के सनातम धर्म को मानने वाले लोग श्री राम के मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं लेकिन हर किसी के लिए वहां जा पाना संभव नहीं है. इसे देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने सभी लोगो को भावनात्म निमंत्रण के रुप में अक्षत चावल भेजा है. अब देश के हर शहर में इस निमंत्रण के अक्षत के साथ कलश यात्राएं निकाली जा रही है और लोग भावनात्मक रुप से इस आयोजन में जुड़ रहे हैं.

22 जनवरी को हर घर में जले भक्ति का दीया 

लोगों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दिए जलाने की अपील की जा रही है तथा हर घर में पूजित अक्षत दिए जा रहें हैं. इसी क्रम में घर-घर घूम रही नगर कार्यवाहिका की संघ प्रमुख दीपा गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से आई पूजित अक्षत को घर-घर में वितरण किया जा रहा है

ये भी पढ़े:-

Jitan Ram Manjhi: पूर्व मुख्यमंत्री ने क्यों की केके पाठक की तारीफ, जानिए मांझी…

तथा लोगों से अपील की जा रही है कि उस दिन सभी लोग दिए जलाकर अपने-अपने घरों में दीपावली मनाएं. नगर कार्यवाहिका आरती केशरी ने बताया कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम को अपना महल मिल रहा है, जिसको लेकर पूरे देश में एक बार फिर दीपावली मनाई जाएगी. हम लोग अयोध्या से आए पूजित अक्षत को हर घरों में वितरण कर रहे हैं जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

Latest news

Related news