IIT BHU गैंगरे’प : बीजेपी IT सेल के 3 मेंबर गिरफ्तार,बंदूक की नोक पर छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म

नई दिल्ली : बनारस हिंदु यूनिवर्सिटी IIT BHU में एक महीने पहले 1 नंवबर को हुए गैंगरे’प कांड में  लंका पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों लड़के BJP IT  के पदाधिकारी हैं. तीनो आरोपियो की पहचान कुणाल पांडेय, आनंद और सक्षम के रुप में हुई है . तीनों बनारस के ही अलग अलग इलाके के रहने वाले हैं. तीनो आरोपी बीजेपी के आईटी सेल से जुड़े हैं. कुणाल पांडेय जहां भाजपा महानगर इकाई में आईटी विभाग का संयोजक है , वहीं सक्षम पटेल यहां पर सह संयोजक के पद पर काम करता है. आनंद इन दोनो के साथ जुड़ा है. लंका पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर किया है.

IIT BHU  में उस रात क्या हुआ था ?

घटना 1 नवंबर की रात की है. जब IIT BHU के न्यू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा इवनिंग वॉक के लिए  हॉस्टल से निकली थी. बीएचयू परिसर के ही गांधी स्मृति छात्रावास के पास छात्रा को उसका दोस्त मिला.दोनों बाइक पर सवार होकर पास ही में बने कर्नवीर बाबा के मंदिर पहुंचे.तभी तीन लड़के बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर आये और छात्रा के साथ आये लड़के को डरा धमका कर भगा दिया , वहीं छात्रा को जबरन घसीटकर कोने मे ले गये और बंदूक की नोक पर उसके कपड़े उतरवाये.उसके साथ दुष्कर्म किया, उसका वीडियो भी बनाया. चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसका फोन ले लिया.

एक महीने में पुलिस ने मामले मे की गिरफ्तारी  

मामला बाहर आने पर पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया. डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल, मोबाइल फोन और अन्य समान बारमद किये गये हैं. आरेपियों ने वीडियो डीलीट कर दिया था लेकिन तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.तीनों आरोपियों के कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है .

Latest news

Related news