Tuesday, March 10, 2026

JDU के थप्पड़बाज MLA की दबंगई हुई वायरल, डीएम से बड़ा..सरकार का आदमी हूं- Gopal Mandal

भागलपुर: भागलपुर में फिर एक बार JDU विधायक गोपाल मंडल की दबंगई का वीडियो सामने आया है. जहां सड़क पर प्रदर्शन कर रहे शख्स को गोपाल मंडल ने सीधा थप्पड़ ही जड़ दिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल दरभंगा के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के पास एक सड़क हादसे की घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. जिसके चलते मृतक परिजनों ने पूरे इलाके को सिर पर उठा रखा था. सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे. तभी सूचना पर पहुंचे गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने आक्रोशित परिजनों को पहले समझाने का प्रयास किया और नहीं मानने पर उन्हें में से एक को थप्पड़ जड़ दिया. बुजुर्ग के मौत के बाद परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे, इसी दौरान विधायक गोपाल मंडल भी पहुंचे, जब मृतक के परिजनों के द्वारा विधायक गोपाल मंडल को मुहवाजे को लेकर कहा गया तो उन्होंने मृतक के परिजनों को थप्पड़ जड़ दिया.

हालांकि विधायक गोपाल मंडल ने जिस युवक पर थप्पड़ जड़ा, जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बड़े भाई है कोई बात नहीं और आगे उन्होंने कुछ नहीं बताया. लेकिन इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और बवाल मचा रहा है.

दरअसल, शनिवार की सुबह साइकिल सवार एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने दिया था. जिसके बाद आक्रोशत परिजनों ने जीरोमाइल से सबौर जाने वाली मुख्य मार्ग को जामकर मुहवाजे की मांग पर अड़े हुए थे. तीन घंटे तक लोगों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया. हालांकि घटना की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी के अलावा कहीं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया.

Latest news

Related news