पटना ( न्यूज डेस्क) आज क्रिसमस के मौके पर देशभर के गिरिजाघर रंग बिरंगी रौशनी से नहाये हुए दिखाई दिये . लाखों ने लोगों ने अपने अपने घरों को महान इशा मसीह की याद में रंग बिरंगे रंगों और रौशनी से सजाया. क्रिसमस कैंडिल्स जला कर जीसस के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया बिहार के डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav ने भी अपने घर पर क्रिसमस मनाया.
Tejashwi Yadav ने बेटी कात्यायनी के साथ किया क्रिसमस डांस
देशभर से क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों के बीच पटना से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिहार सीएम तेजस्वी यादव अपनी 9 महीने की बेटी के साथ क्रिसमस कैरल्स गाते और उसके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने तेजस्वी यादव ने सभी लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए अपना ये वीडियो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडियो में परिवार के मुखिया लालू प्रसाद यादव के अलावा पूरा परिवार नजर आ रहा है. मां राबड़ी देवी, भाई तेजप्रताप , पत्नी राजश्री डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में बैकग्राउंड को खूबसूरती से सजाया गया है..देखिये झलक .
A wish for happiness, warmth, love and light. #Christmas #TejashwiYadav pic.twitter.com/pV9e6Mj2Nk
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 25, 2023
क्रिश्चचन कम्यूनिटी से हैं तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री
दरअसल बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री शादी से पहले क्रिश्चन कम्यूनिटी से थीं. शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया. शादी से पहले उनका नाम रेचल नाम था, जिसे शादी के बाद बदलकर राजश्री कर दिया गया. जन्म से इसाई परिवार से जुड़ी होने के कारण राजश्री के लिए ये त्योहार खास मायने रखता है. इसलिए परिवार की बहू की भावनाओं का सम्मान करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार ने क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया. इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, भाई तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पोती कात्याणी के साथ क्रिसमस कैरल पर डांस करते नजर आये. तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के लिए बेटी कात्यायणी के साथ ये पहला क्रिसमस का त्योहार था, इसलिए सभी ने इसे काफी अचछी तरह से सेलिब्रेट किया.
पीएम मोदी सीक्रेड हार्ट चर्च पहुंचे
क्रिससम के मौके पर देश भर में राजनेताओं ने क्रिसमस पर अलग अलग कार्यक्रमों मे हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने दिल्ली के सीक्रिडे हार्ट चर्च में जाकर प्रार्थना सभा मे हिस्सा लिया. बीजेपी ने आज इसाई क्मयूनिटी के सदस्यों के मुलाकात के लिए विशेष अभियान चलाया. बीजेपी के कार्यकर्ता केरल तमिलनाडु समेत दक्षिण के राज्यो में इसाइ समुदाय के बीच पहुंचे और उनके साथ क्रिसमस प्रेयर मे हिस्सा लिया.
#WATCH | Reactions of the eminent people from the Christian community after interacting with Prime Minister Narendra Modi, earlier today. pic.twitter.com/zuUauPEbrI
— ANI (@ANI) December 25, 2023
बिहार सीएम नीतीश कुमार भी इसाई कम्यूनिटी के लोगों से मिले
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने पटना में इसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सभी ने साथ मिलकर शांति सुख के लिए प्रार्थन की. इस बीच इसाइ समुदाय से आये लोगों ने सीएम नीतीश के शराबबंदी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाजिक वातावरण में काफी बदलाव आया है. लोगों को इससे काफी फायदा हुआ है खास कर महिलाओं को.
#WATCH | Christmas celebrations underway in Bihar's Patna; visuals from Kurji Church pic.twitter.com/JFUOTUoM0n
— ANI (@ANI) December 25, 2023

