Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News 3 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे RSS Chief Mohan Bhagwat,संतो के कार्यक्रम...

3 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे RSS Chief Mohan Bhagwat,संतो के कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
482
RSS Chief Mohan Bhagwat Patna
RSS Chief Mohan Bhagwat Patna

पटना ( ब्यूरो रिपोर्ट )  देश में लोकसभा चुनाव की आहट के बीच आरएसएस की सरगर्मियां बिहार में बढ़ रही है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत RSS Chief Mohan Bhagwat बिहार दौर पर आज गुरुवार को पटना पहुंचे हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन RSS Mohan Bhagwat भागवत तीन दिन तक यहां रहैंगे. सबसे पहले मोहन भागवत  RSS Chief Mohan Bhagwat भागलपुर में संत महर्षि मेंही दास के आश्रम में होने वाले संतो के  एक कार्यक्रम मे शामिल होंगे. भागलपुर के कुप्पाघाट में संत महर्षि मेही दास का प्रसिद्ध आश्रम है.

RSS Chief Mohan Bhagwat : 22 दिसंबर को कुप्पाघाट में रहैंगे मौजूद

भागलपुर के कुप्पाघाट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत महर्षि मेंही दास पर बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म महर्षि मेंही : एक व्यक्तित्व एक विचार का फर्स्ट लुक आउट करेंगे. इस मौके पर महर्षि मेंही दास के अनुयायी भी बड़ी संख्या में आश्रम में मौजूद रहैंगे.

23 दिसंबर को मोहन भागवत वापस लौटेंगे पटना

भागलपुर के कुप्पाघाट से लौटने के बाद आरएसएस चीफ वापस पटना लौटेंगे और यहां पर अगले दिन तक रुकेंगे. पटना में प्रवास के दौरान संघ प्रमुख बिहार बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. जाहिर है संघ प्रमुख स्थानीय नेताओ से मिलकर राज्य के वर्तमान सियासी हालात का जायजा लेंगे.संघ प्रमुख के दौरे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा 2024 के लिए मौजूदा परिस्थिति में राज्य में बीजेपी की स्थिति को टटोलना और चुनाव के मद्देनजर विचार विमर्श करना भी होगा.

बिहार का सियासी हाल 

दरअसल बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी वातावरण गर्म हो रहा है. कई तरह से कयास लगाये जा रहे हैं. नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन में स्थिति पर बीजेपी की पैनी नजर है. ऐसे में मोहन भागवत के बिहार दौरे के बीच राज्य में कोई बड़ा राजनीतिक फेर बदल हो सकता है. बिहार में हलांकि जेडीयू और आऱजेडी मिलकर सरकार चला रहे हैं लेकिन वर्तमान समय मे कई ऐसे मौके आये हैं जब एक तरफ नीतीश कुमार आरजेडी की ओर सख्ती दिखा रहे हैं, वहीं आरजेडी की तरफ से भी अलग अलग नेता समय समय पर जेडीयू पर निशाना साधते रहते हैं और आरजेडी की तरफ से उसे रोकने के लिए खास प्रतिक्रिया दिखाई नहीं देती है. हाल ही में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को दो विभागों में चल रहे कामकाज का जायजा लेकर सभी को चौंका दिया. ऐसे में बिहार का सियासी माहौल कभी भी बदल सकता है.