Sunday, March 8, 2026

Rohtas में सोना व्यापारी से 25 लाख की लूट, लुटेरों ने गोली मारकर किया घायल

रोहतास (अविनाश श्रीवास्तव) :  Rohtas जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने कोलकाता के एक सोना व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया और 25 लाख रुपए से अधिक कीमत के आभूषण लूटकर फरार हो गए. घटना डेहरी बस स्टैंड के पास करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है. घायल अवस्था में व्यापारी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

Rohtas का क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक, कोलकाता का रहने वाला व्यापारी कुदुस अली बिहार के औरंगाबाद और डेहरी से अपना व्यापार करता है. गुरुवार की रात वह आभूषण लेकर डेहरी से औरंगाबाद जाने वाला था. बस स्टैंड पहुंचा तो कुदुस अली को तीन बाइक सवार अपराधियों ने कॉलर पकड़ कर दो गोली मारी दी और उसके पास से गहनों से भरा थैला लूटकर भाग गए. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.आनन फानन में उसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति सामान्य बनी हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी देखें : क्या मलाइका की वजह से हुआ अरबाज-जॉर्जिया का ब्रेकअप? Giorgia Andriani ने बताई असली वजह

Latest news

Related news