‘Manush’ फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़ , क्या है फिल्म की खासियत

Manush
                                                       Manush

 

एक बार फिर से बंगाली सुपरस्टार जीत एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है, जिस फिल्म का नाम है -‘Manush’. इस फिल्म को बड़े परदे पर रिलीज़ किया जायेगा. आपको बता दें कि मानुष फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है.

क्या है “Manush” फिल्म की कहानी

ट्रेलर में दिखाया गया है जीत Manush फिल्म में अर्जुन का रोल निभा रहे हैं, जो एक अधिकारी होता है और बुरे काम करने वालों से लड़ता है, इसके साथ ही साथ वह एक आदर्श परिवारिक व्यक्ति भी होता है. इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ इमोशन भी भरपूर है. जीत की यह दूसरी फिल्म है जो 24 नवंबर को रिलीज़ कर दी जाएगी जिससे सभी दर्शक थिएटर में जाकर इसका आंनद उठा सकते हैं.

वहीं जीत फिल्म के बारे बताते हुए कहते हैं कि ,’ मैं हमेशा दर्शकों के लिए मनोंरजन के रूप में लाने की इच्छा रखता हूं मानुष के साथ भी यही विचार था जो एक्शन से भरपूर कहानी जो लोगों को पंसद आएगी. फिल्म के निर्देशक संजय कहते हैं “मानुष एक अच्छा अनुभव था जिसमें एक्शन से लकेर भावनात्मक सीन्स ने बहुत सारी रेंज दिखाई हैं, जो दिल जीत लेगी. फिल्म की अभिनेत्री सुष्मिता कहती हैं कि ”मानुष को जिस पैमाने पर दिखाया गया है ,वह बहुत प्रभावशाली बनाता है और यह फिल्म हिंदी में रिलीज़ होगी और में काफी डरीऔर उत्साहित भी हूं .मुझे जीत के साथ काम करके बहुत ही अच्छा लगा. फिल्म में ग्रे सेड किरदार निभाने वाला जीतू कमल ने भी कहा कि ‘ऐसा किरदार मेैं पहली बार निभा रहा हूं और इसे लेकर मेैं काफी घबराया हुआ था लेकिन मुझे यह किरदार करके काफी खुशी हुई. बता दें कि यह फिल्म हिंदी और बंगाली दोनों में रिलीज़ होगी. फिल्म का लेखन और निर्देशन संजय सोमादेर ने किया है.

Latest news

Related news