मधुबनी: जन सुराज के प्रशांत किशोर Prashant Kishore ने बीजेपी को हराने का फॉर्मूला बताया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर Prashant Kishore ने पत्रकारों को बताया कि अगर बीजेपी को हराना है तो उसकी जीत की 4 प्रमुख वजहों की काट ढ़ूंढ़नी होगी. प्रशांत किशोर ने बताया कि बीजेपी की जीत की चार वजहें हैं. पहली वजह है विचारधारा,दूसरी है नेशनलिज्म,तीसरी है लाभार्थी और चौथी वजह है ऑर्गेनाइजेशनल और फाइनेंशियल ताकत.
Prashant Kishore का फॉर्मूला
पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर Prashant Kishore ने बताया कि अगर भाजपा को हराना है तो इन चार मजबूत दरवाजों को तोड़ना होगा लेकिन हमारा मकसद बीजेपी को हराना नहीं है. हमारा मकसद है बिहार की जनता को जिताना. उन्होंने कहा कि बिहार में लगभग हर पार्टी की सरकार बनी लेकिन आम जनता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.यूपीए और एनडीए की भी सरकार रही लेकिन बिहार से ना गरीबी हटी और ना पलायन रुका.जब तक आम जनता समस्या की जड़ को नहीं समझेगी,उसे सुधारेगी नहीं तब तक विकास संभव नहीं है.
जाति-धर्म के नाम पर करते हैं वोट
प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां की दुर्गति की वजह यहां के लोग ही हैं. आप 5 सालों तक अपनी समस्याओं से जूझते हैं, लड़ते हैं, गाते हैं, परेशान रहते हैं लेकिन जिस दिन वोट देने जाते हैं उस दिन सारी समस्याओं को भूलकर जाति-धर्म के नाम पर, लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट करते हैं. इसलिए आपकी समस्या सुलझती नहीं है.

