न्यूज वेबसाइट Newsclick के पत्रकारों के घरों पर पुलिस का छापा,Urmilesh और Abhisar Sharma पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली  :  न्यूज वेबसाइट Newsclick में फॉरेन फंडिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. इस वेबसाइट Newsclick से जुड़े पत्रकारों के घरों पर पुलिस ने छापा मार कर उनके मोबाइल,लैपटॉप जब्त कर लिये हैं. इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के हार्ड डिस्क की छानबीन के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है.

Newsclick पर 2001 में UAPA के तहत हुआ था केस दर्ज

मामला 2001 का है,जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वेबसाइट Newsclick पर विदेशों से अवैध रूप से पैसा लेने के मामले में केस दर्ज किया था. आरोप है कि वेबसाइट को ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनी के माध्यम से मिली थी.

 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ये कार्रवाई UAPA ( Unlawful Activities (Prevention) Act)  के तहत की है . स्पेशल सेल ने दिल्ली , गाजियाबाद, नोयडा में एक साथ 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की . इस दौरान पत्रकार अभिसार शर्मा को स्पेशल सेल अपने साथ ले गई , वहीं वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश और पत्रकार सत्यम तिवारी को हिरासत में लिया है . वेबसाइट NewsClick के फाउंडर और  संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को भी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल  लाया गया है.

 

मुंबई में तीस्ता शीतलवाड के घऱ पर भी छापेमारी

Newsclick के साथ संबंधों के मामले में हाल ही में जेल से रिहा हुई तीस्ता शीतलवाड भी पुलिस की रडार पर हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस  समाजसेविका तीस्ता शीतलवाड के मुंबई स्थित घर पर भी पहुंची और उनके घर पर छापेमारी की.

दिल्ली पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और राजनितिक व्यंगकार संजय राजौरा, वरिष्ठ  पत्रकार भाषा सिंह और उनसे जुड़े कई लोगों के घरों में छापेमारी की और उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन्स अपने साथ ले गये.

जानकारी के मुताबिक इतिहासकार और सोशलिस्ट सोहेल हाशमी,  लेखिका गीता हरिहरन, सीनियर जर्नलिस्ट परंजॉय गुहा ठाकुरता और औनिंद्यो चक्रवर्ती के घर पर छापेमारी हुई है. हिरासत में लिये जाने से पहले एंकर पत्रकार अभिसार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उनका लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अन्य लोगों के फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिए और उनमें से कुछ को पुलिस स्टेशन ले गई.

पुलिस ने केवल उन लोगों के ही फोन और टैपटॉप जब्त नही किये हैं जो टॉप लेवल पर हैं बल्कि बेवसाइट न्यूज क्लीक के लिए काम करने वाले कुछ अन्य पत्रकारों के फोन लैटॉप भी ले गई है. न्यूजक्लीक के लिए काम करने वाले पत्रकार मुकुल सरल के मुताबिक उनका फोन भी पुलिस अपने साथ लेकर गई है.

आपको बता दें कि न्यूजक्लीक से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने गौतम अडानी सहित कई हाई-प्रोफाइल लोगों के खिलाफ खबरें की हैं और इनसे संबंधित देशभर में कई मानहानि के मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

द वायर अखबार के मुताबिक दिल्ली साइंस फोरम से जुड़े वैज्ञानिक और लेखक डी रघुनंदन को भी पुलिस अपने साथ ले कर गई है.

Latest news

Related news