Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News संसद में दूसरे दिन भी हंगामा लोकसभा की कार्रवाई सोमवार 11...

संसद में दूसरे दिन भी हंगामा लोकसभा की कार्रवाई सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

0
376
parliament hungama on manipur
parliament hungama on manipur

संसद के दोनो सदनों में दूसरे दिन भी हंगामा जारी है. लोकसभा में मणिपुर पर चर्चा की मांग के बीच लोकसभा में सदन के शुरु होते ही जोरदार हंगामा हुआ. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने जानकारी दी कि सरकार मणिपुर पर चर्चा  के लिए तैयार है लेकिन हंगामे को देखते हुए सदन को सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि हंगामे से समस्या का समाधान नहीं होगा. विपक्ष प्रधानमंत्री से सदन के अंदर बयान देने की मांग पर अड़ा है.

वहीं  राज्यसभा में  भी हंगामा हुआ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन मे सरकार की तरफ से बयान दिया कि सरकार पूरे मामले पर चर्चा के लिए तैयार है. राज्य सभा में हंगामा जारी है