Ratlam Madarsa : मौलवी का खतरनाक चेहरा, सबक याद ना करने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा

रतलाम  :  मध्यप्रदेश के रतलाम से एक मौलवी (Ratlam Madarsa) का खौफनाक चेहरा सामने आया है. मदरसे (Ratlam Madarsa) में पढ़ाने वाला एक मौलवी बच्चो के सबक याद ना करने पर उनके साथ दरिंदगी से मारपीट करता था. ऐसे बच्चे की तस्वीरे सामने आई हैं जो मौलवी की बेरहम पिटाई के शिकार हुए हैं.  बच्चे को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उनके शरीर पर गहरे निशान और जख्म बन गये हैं.

मौलवी की दरिंदगी बच्चे की बेंत से करता था पिटाई

ये सब कुछ काफी दिनों से चल रहा था लेकिन खुलासा दो दिन पहले हुआ. दो दिन पहले हुई घटना की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.  मामला समाने आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु की है.

मामला रतलाम के बिरियाखेड़ी गौसिया गरीब नवाज दारुल उलमा मदरसे  का है. मामले का खुलासा तब हुआ जब यहां पढ़ने वाले मंदसौर निवासी 10 साल के जुनेद को सबक याद नहीं करने के कारण दो दिन पहले मौलवी हाफिज  तौफीक ने बेंत से जमकर पीटा.  इस पिटाई से बच्चे के शरीर पर निशान उभर आये थे. बच्चे की हालत खराब होने पर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई. जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में परिजन मन्दसौर से रतलाम पहुंचे. बच्चे की हालत देख उनके होश उड़ गये.

मदरसे ने परिजन की शिकायत पर मौलवी के नौकरी से निकाला

यहां परिजनों  मदरसे के सदर हाजी मोहम्मद रफीक से मिले और घटना पर तीखी  नाराजी जाहिर की. परिजनों ने  हाफिज को मदरसे से निकालने की बात कही. मामले को बिगड़ता देख सदर ने हाफिज को मदरसे की नौकरी से निकाल दिया.  घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर दूसरे दिन सुबह मन्दसौर रवाना हो गए.

मदरसे में बच्चे के साथ मारपीट की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब  रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस  ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आज वीडियो वायरल होने के बाद  परिजनों को मन्दसौर से बुलवाया है.

Latest news

Related news