Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Bhagalpur Breaking: बम धमाके से दहला भागलपुर, ब्लास्ट में एक की मौत,...

Bhagalpur Breaking: बम धमाके से दहला भागलपुर, ब्लास्ट में एक की मौत, तीन घायल

0
394

Bhagalpur Breaking:  इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर से बम धमाका हुआ है. इस घटना में एक लड़के क मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. धमाके के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बबरगंज के हुसैनाबाद कुरैशी मोहल्ले में स्थित अब्दुल गनी के घर में धमाका में जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई. इस घटना में एक 17 साल के किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है. ब्लास्ट के बाद घर का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है.