Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News Gangster Jeeva की हत्या के लिए मिली थी 20 लाख की सुपारी,...

Gangster Jeeva की हत्या के लिए मिली थी 20 लाख की सुपारी, शूटर विजय का कबूलनामा

0
329
jeeva and vijay
jeeva and vijay

लखनऊ :  कैसरबाग कोर्ट में पेशी पर आए बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा Gangster Jeeva की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. हमलावार वकील की ड्रेस में आया था. इस सनसनीखेज वारदात ने यूपी पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये थे. इसके अलावा कोर्ट के अंदर सुरक्षा की हालत की पोल खोल दी थी. हत्या के तुरंत बाद हत्यारा विजय पकड़ा गया था. विजय जौनपुर का रहने वाला है और उस पर आजमगढ़ और जौनपुर में कई केस दर्ज हैं.

Gangster Jeeva के हत्यारे का वीडियो वायरल

विजय की गिरफ्तारी के बाद अब एक वीडियो वायरल हो रहा है.इस वायरल वीडियो को विजय का कबूलनामा भी माना जा रहा है. विजय के इस वीडियो पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. इस वायरल वीडियो में हत्या का आरोपी विजय बता रहा है कि किसके कहने पर उसने गैंगस्टर जीवा Gangster Jeeva को मारा. वीडियो में विजय को ये बोलते हुए देखा जा सकता है कि जीवा Gangster Jeeva लखनऊ जेल में बंद अतीफ को परेशान करता था. अतीफ का भाई असलम नेपाल में विजय से मिला और उसने मदद मांगी. असलम ने कहा कि जीवा उसके भाई अतीफ को परेशान करता है. तुम मेरे लिए एक काम करो. मैं इसके लिए तुम्हें 20 लाख दूंगा.

Gangster Jeeva की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी

कहने का मतलब ये है कि विजय ने 20 लाख की सुपारी लेकर गैंगस्टर जीवा Gangster Jeeva की हत्या की. फिलहाल पुलिस इस विडियो पर कुछ भी खुल कर नहीं बोलना चाहती है. हत्या के आरोपी विजय का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बीच पुलिस ने शूटर विजय यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है जिस पर सीजेएम कोर्ट पुलिस कस्टडी रिमांड पर 14 जून को सुनवाई करेगा.ऐसा माना जा रहा है कि इस वायरल वीडियो पर पुलिस का भरोसा नहीं है इसलिए कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है. हो सकता है कि इस तरह का वीडियो पुलिस का ध्यान जांच से भटकाने के लिए वायरल किया जा रहा हो.