कोच्चि (केरल ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल की यात्रा पर है. पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया. पीएम मोदी ने कोच्चि में वाटर मेट्रो राष्ट्र को समर्पित किया और कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की भी आधारशिला रखी गई. प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.
केरल में पहली वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाया हरी झंडी . खुद ट्रेन में यात्रा की और बच्चो के साथ बिताया समय .केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कारसरगोड तक चलेगी.#PMModi pic.twitter.com/6e2e9m5LId
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) April 25, 2023
स्टेट को पहली वंदेभारत रेल के लिए पीएम ने दी बधाई
कोच्चि में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों को विशु के लिए बधाई दी. आज की परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के विकास और कनेक्टिविटी से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का आज अनावरण किया गया है, जिसमें राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोच्चि की पहली जल मेट्रो और कई रेलवे विकास शामिल हैं. उन्होंने इन विकास परियोजनाओं के लिए केरल के नागरिकों को बधाई दी.
केरल के शिक्षित लोग विश्व के वातावरण को समझने में सक्षम हैं- पीएम मोदी
केरल के शिक्षा और जागरुकता स्तर पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के लोगों की कड़ी मेहनत और विनम्रता उन्हें एक विशिष्ट पहचान देती है. उन्होंने कहा कि केरल के लोग वैश्विक परिदृश्य को समझने में सक्षम हैं और वे इस बात की सराहना कर सकते हैं कि कैसे कठिन समय के बीच भारत को विकास का एक जीवंत स्थान माना जा रहा है और भारत के विकास के वादे को विश्व स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति दुनिया के भरोसे का श्रेय केंद्र में एक निर्णायक सरकार को दिया जो देश के कल्याण के लिए त्वरित और दृढ़ निर्णय लेती है. पीएम ने भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किये गये कार्यों की और निवेश बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्यो का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि युवाओं का कौशल सेट और अंत में ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की बात कही.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर में भारत देश के बढ़ते कद का एक कारण केंद्र सरकार के आउटरीच प्रयासों हैं, जिससे विदेशों में रहने वाले केरलवासियों को लाभ हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत से प्रवासी भारतीयों को काफी मदद मिल रही है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व गति और पैमाने पर काम किया गया है. इस साल के बजट में भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च करने का प्रस्ताव है. “सार्वजनिक परिवहन और रसद क्षेत्र में देश पूरी तरह से बदल रहा है.
पीएम मोदी ने भारतीय रेलवे के बदलते स्वरुप का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारतीय रेलवे के स्वर्ण युग की ओर बढ़ रहे हैं. 2014 से पहले रेल की जो स्थिति थी , अब वो उससे लगभघ पांच गुना बेहतर है .
पीएम मोदी ने अपने 9 वर्षो में रेलवे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में केरल में गेज परिवर्तन, दोहरीकरण और रेलवे पटरियों के विद्युतीकरण के संबंध बहुत सारे काम किये गये हैं. पीएम ने कहा कि केरल में तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम आज शुरू किया गया है ताकि इसे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाया जा सके.
“वंदे भारत एक्सप्रेस आकांक्षी भारत की पहचान है”. प्रधान मंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत में बदलते रेल नेटवर्क पर प्रकाश डाला जो इस तरह की सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों को आसानी से चलाना संभव बनाता है.
वंदे भारत के जरिये देश के सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल जोड़े जा रहे हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक जितनी भी वंदे भारत ट्रेनें चली हैं, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन महत्व के स्थानों को जोड़ रहे हैं. केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन उत्तर केरल को दक्षिण केरल से जोड़ेगी. ट्रेन कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कन्नूर जैसे तीर्थ स्थानों की यात्रा को आसान बनाएगी. उन्होंने आधुनिक ट्रेन के पर्यावरणीय लाभों के बारे में भी बात की. प्रधानमंत्री ने बताया कि सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के लिए तिरुवनंतपुरम-शोरानूर सेक्शन को तैयार करने के लिए आज काम शुरू कर दिया गया है. पूरा होने पर तिरुवनंतपुरम से मंगलुरु तक सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें चलाना संभव हो जाएगा.
पीएम मोदी ने कहा कि कोच्चि वाटर मेट्रो एक मेड इन इंडिया परियोजना है और इसके लिए बंदरगाहों के विकास के लिए कोच्चि शिपयार्ड को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कोच्चि वाटर मेट्रो आधुनिक और सस्ते साधन बनाएगी.

