उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के एक हिस्से पर चला हथौड़ा, सुबह विरोध में हुआ था पथराव

Ujjain Masjid: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के सिलसिले में शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाए जाने के विरोध में सोमवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. शहर के टंकी चौराहे पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने की घटना सामने आई.

Ujjain Masjid: महिलाओं का चक्काजाम और पुलिसकर्मी घायल

मस्जिद के पास लोगों के जुटने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने और खदेड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया. प्रदर्शनकारी महिलाओं को वहां से हटाने और कानून-व्यवस्था बहाल करने की कोशिश के दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं.

सिंहस्थ 2028 के लिए हो रहा है सड़क चौड़ीकरण

प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की 900 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिसकी जद में मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा है. इस पूरे मामले को लेकर सोमवार को ही इंदौर हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है.

दोबारा पथराव और भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति तब और बिगड़ गई जब उज्जैन में एक बार फिर से पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों पर काबू पाने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पुनः आंसू गैस के गोले छोड़े. फिलहाल किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और हालात को सामान्य बनाने में जुटा हुआ है. हलांकि अब भीड़ नियंत्रण में है और मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ा जाना भी शुरु हो गया है.

ये भी पढ़ें-सेंसेक्स 900 पॉइंट से ज़्यादा गिरा, निफ्टी भी तेज़ी से नीचे: जानिए क्यों गिरा मार्केट?

Latest news

Related news