हुगली में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला,काले झंडे दिखाए; पथराव में टूटा शीशा

Kunal Ghosh Attacked : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला हुआ है.बताया जा रहा है कि कुणाल घोष श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए और कार पर अंडे और पत्थर फेंके. इस दौरान गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया,हलांकि कुणाल घोष सुरक्षित हैं.

समाचार एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक कुछ लोग कार के आसपास जमा होकर नारेबाजी करते और गाड़ी पर हाथ मारते दिखाई दिये.फिलहाल इस घटना में शामिल लोगों की पहचान और घटना के पीछे की वजह के बारे में आधिकारिक जानकारी की नहीं दी गई है .

Kunal Ghosh Attacked:उत्तरपाड़ा में कुणाल घोष की कार को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी

बताई गई जानकारी के अनुसार, यह घटना हुगली जिले के उत्तरपाड़ा इलाके में उस समय हुई, जब कुणाल घोष श्रीरामपुर में आयोजित ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे. रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया. प्रदर्शन के दौरान काले झंडे दिखाए गए और गाड़ी पर अंडे फेंके गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, कुछ लोग कार के बोनट और शीशों पर हाथ मारते हुए भी दिखाई दिए. इसके बाद गाड़ी पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई. इस दौरान कार का पिछला शीशा टूट गया. हालांकि, कुणाल घोष को चोट लगने की कोई सूचना नहीं है.

घटना के समय वहां मौजूद लोगों की पहचान और उनके विरोध का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. किसी राजनीतिक दल या संगठन की भूमिका को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

ममता बनर्जी की श्रीरामपुर रैली के दिन हुई घटना

26 सितंबर को हुगली जिले के श्रीरामपुर कोर्ट मैदान में ममता बनर्जी की जनसभा प्रस्तावित थी. कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस सभा को अनुमति देते हुए कुछ शर्तें भी तय की थीं. अदालत के आदेश के मुताबिक, सभा में अधिकतम 1,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी और कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया था. जीटी रोड पर जुलूस निकालने और यातायात बाधित करने पर भी रोक लगाई गई थी.

Latest news

Related news