लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम किया.
यूपी ने बुरा दौर भी देखा है
इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले कुछ सालों में परिवर्तन के दौर से गुजरा है. प्रदेश ने अच्छा दौर भी देखा और बुरा दौर भी देखा है. बुरा दौर इस मायने में था कि एक समय में राजनीतिक संक्रमण का एक ऐसा दौर आया था जब प्रदेश के सामने अपनी पहचान को छुपाने और अपनी पहचान को बचाने तक का संकट था. इस प्रदेश के बारे में लोगों ने ये मान लिया था कि अब यहां कुछ नहीं हो सकता है. प्रदेश इस तरह से माफियाओं की गिऱफ्त में जकड़ गया था कि लगने लगा था कि अब इसका कोई भविष्य नहीं है.लेकिन जब 9 साल पहले देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में आई तब नई आशा और नई आकांक्षाओं के साथ देश ने एक बदलाव देखा.
इसी प्रदेश ने देश और दुनिया को महोत्सव दिए
सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने अपनी सरकार आने से पहले प्रदेश के बुरे हालत के बारे में बात करते हुए कहा कि जिस प्रदेश ने देश और दुनिया को महोत्सव दिये, जीवन में हर्ष और उल्लास मनाने का तरीका सिखाया , उस प्रदेश को राजनीतिक संक्रमण ने माफियाओं की गिरफ्त में जकड़ दिया.
यूपी प्राचीन भारत का प्रतिनिधित्व करता है
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ना केवल देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है बल्कि भारत की आस्था का केंद्र भी रहा है . यूपी प्राचीन भारत का प्रतिनिधित्व करता है. ये उत्तर प्रदेश ही है जहां प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या है, जहां से लोगों को दीपावाली का त्योहार मिला, ये उत्तर प्रदेश ही है जहां से लोगो ने होली मनाना सीखा.
धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है यूपी
उत्तर प्रदेश हमेशा से धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन माफियाराज में प्रदेश की इस पहचान के लिए संकट पैदा हो गया था. ऐसे में पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश में सरकार ने कानून व्यवस्था के साथ राज्य के गौरव को वापस लाने के लिए काम किया. सीएम योगी ने बातें राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के कांफ्रेंस के दौरान कही. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के गौरव को बनाये रखने में क सेवा आयोगों की बड़ी भूमिका है.
सीेम योगी के माफियाओं को लेकर दिया गया बयान बेहद महत्वपूर्ण है. सीएम योगी ने किसी माफिया का नाम लिये बिना ये साफ कर दिया कि प्रदेश की सरकार प्रदेश के माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेश की गौरवमयी संस्कृति को बनाये रखने के लिए सरकार किसी भी माफिया से लड़ने और उसका सफाया करने के लिए कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं रहेगी.
नौ साल पहले तक प्रदेश माफियाओं की गिरफ्त में था,राजनीति संक्रमण के दौर में प्रदेश के सामने अपनी पहचान का संकट था..पीएम मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद देश में नई आशाओं और आकांक्षाओं के संचार हुआ.- सीएम योगी @myogioffice @myogiadityanath @UPGovt pic.twitter.com/GEVgpP3ZzA
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) April 22, 2023

