नई दिल्ली। देश के गौरवशाली इतिहास और आन-बान-शान का प्रतीक लाल किले का स्वरूप अब कुछ बदला हुआ नजर आने लगा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जहां से हर साल देश को संबोधित करते हैं, उसी ऐतिहासिक लाहौरी गेट की प्राचीर के पास का गोलाकार एरिया (वेल एरिया) अब नए रंग-रूप में दिखाई दे रहा है।
लाहौरी गेट के रंग में बदलाव
लाल किले के इस मुख्य हिस्से पर अभी तक गहरे लाल रंग की रंगाई-पुताई थी, जिसे बदलकर अब हल्के कत्थई (ब्राउनिश) रंग में रंग दिया गया है। ऐतिहासिक धरोहर के इस हिस्से में हुए इस बदलाव से वहां का पूरा परिदृश्य अब पहले से काफी अलग नजर आ रहा है।

