Deepika Padukone :बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है. दीपिका और रणवीर ने 19 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी का ऐलान किया. दोनों ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके परिवार में एक और नन्ही बेटी का आगमन हुआ है.
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद सादगी भरी तस्वीर शेयर की, जिसमें बच्चे के पैरों की छाप नजर आ रही है. पोस्ट पर “Welcome Baby Girl” लिखा है और जन्म की तारीख 19.9.2026 दी गई है. पोस्ट के अंत में परिवार की ओर से दुआ, दीपिका और रणवीर का नाम लिखा गया है.
View this post on Instagram
Deepika Padukone : नन्ही बेटी के आने से परिवार में बढ़ी खुशी
दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही दीपिका और रणवीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं.
इस खबर की खास बात यह भी है कि दीपिका और रणवीर ने दूसरी बार भी बेटी का स्वागत किया है. उनकी पहली संतान भी बेटी है, जिसका नाम दुआ पादुकोण सिंह है. अब दुआ बड़ी बहन बन गई हैं.
View this post on Instagram
सितंबर में ही हुआ था दुआ का जन्म
दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म भी सितंबर महीने में ही हुआ था. दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. उस समय भी कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए बेटी के जन्म की घोषणा की थी. बाद में नवंबर 2024 में उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ बताया था.
अब करीब दो साल बाद सितंबर में ही परिवार में एक और बेटी का आगमन हुआ है. दुआ का दूसरा जन्मदिन भी इसी महीने 8 सितंबर को मनाया गया था. इस मौके पर दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के साथ फैमिली तस्वीरें शेयर की थीं.
अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक जानकारी फैंस के साथ साझा की थी. इसके बाद से ही दोनों के फैंस परिवार में नए सदस्य के आने का इंतजार कर रहे थे.
8 सितंबर को दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी नजर आया था. उस समय कपल ने लिखा था कि दुआ और उनके दिल बड़े हो रहे हैं.
बच्ची के जन्म से एक दिन पहले मंदिर पहुंचे थे कपल
दूसरे बच्चे के जन्म से ठीक एक दिन पहले, 18 सितंबर को दीपिका और रणवीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. दोनों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था. इस दौरान रणवीर के माता-पिता भी उनके साथ नजर आए.
खास बात यह है कि दुआ के जन्म से पहले भी दोनों सिद्धिविनायक मंदिर गए थे. सितंबर 2024 में दुआ के जन्म से कुछ दिन पहले कपल ने मंदिर में दर्शन किए थे.
रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे. ऐसे में बेटी के जन्म से ठीक पहले कपल की मंदिर यात्राओं ने भी फैंस का ध्यान खींचा था.
अब चार सदस्यों का हुआ परिवार
दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी. शादी के करीब छह साल बाद 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और दुआ उनके परिवार का हिस्सा बनीं. फिलहाल कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है सोशल मीडिया पोस्ट में सिर्फ बच्ची के जन्म की जानकारी साझा की गई है. ऐसे में फैंस को अब नन्ही बेटी के नाम और उसकी पहली झलक का इंतजार रहेगा.

