Muzaffarpur: चोरों का कारनामा-मोबाइल कम्पनी का टावर ले उड़े,अधिकारियों को नट-वोल्ट तक नहीं मिला

मुजफ्फरपुर: बिहार में चोर कभी रेल की पटरी उखाड़ ले जाते हैं, तो कभी पूरी मालगाड़ी. इस बार चोरों ने फिर एक कारनामे को अंजाम दिया है .इस बार मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक मोबाइल कंपनी (GTAL) का टावर ही चोरी (Mobile Tower Theft )कर लिया है.  मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के श्रमजीवी नगर का है.  यहा एक बंद  बड़े मोबाइल टावर को चोर उड़ा ले गये. मामले का खुलासा तब हुआ जब निरीक्षण के दौरान टॉवर एक्यूजेशन अफसर को टावर के साथ कई उपकरण नहीं मिले. इसे लेकर उन्होंने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है. जिसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

मुजफ्फरपुर सदर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जब बात फैली तब स्थानीय लोग सामने आये औऱ उन्होंने खुलासा किया कि कुछ महीने पहले कुछ लोग टावर खोलकर ((Mobile Tower Theft) लोग ले गए. दिन में ही टावर खोला गया था और उसे ट्रक में उठा कर ले गये . स्थानीय लोगों के कहना है कि कुछ महीने पहले कुछ लोग यहां आये और खुद को GTAL कंपनी  का कर्मचारी बताते हुए कहा कि ये टावर खराब है, काम नहीं कर रहा है , इसलिए इसे खोल कर ले जा रहे हैं. उन लोगों ने इस टावर मे लगे सभी उपकरणों को भी हटाया और उसे पिकअप वैन में लाद कर ले गये. टावर के साथ साथ जेनरेटर सेट, शेल्टर और स्टेबलाइजर भी खोलकर ले गये.

बिहार में ये दूसरी बार हुआ है कि चोर पूरा का पूरा मोबाइल टावर ही उठा कर ले गये.इससे पहले पटना के सब्जी मंडी इलाके में चोरों ने यही कारनामा करके दिखाया था. पूरा मोबाइल टावर खोल कर ले गये थे.उस समय मोबाइल टावर पर लगे उपकरणों की कीमत साढे चार लाख आंकी गई थी.

Latest news

Related news