Rahul Gandhi’s remark on Meloni :नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और इटली के बीच मजबूत संबंध हैं और भारत इन रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मुद्दे को सम्मानजनक तरीके से उठाया जाना चाहिए.
राहुल गांधी के ‘मेलोनी’ वाले तंज पर विदेश मंत्रालय का पलटवार
रणधीर जायसवाल बोले- ‘बात को सम्मान के साथ रखा जाना चाहिए’@MEAIndia @RahulGandhi #NewsLeader pic.twitter.com/QV2E43XzN6
— News Leader (@NewsLeaderLive) August 14, 2026
दरअसल, राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कांग्रेस सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और विदेशी नेताओं के साथ मुलाकात के तरीके पर तंज कसा था. इस दौरान उन्होंने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ गले मिलने का एक्ट भी किया था.
Rahul Gandhi’s remark on Meloni:राहुल गांधी ने विदेश नीति पर साधा था निशाना
राहुल गांधी ने कार्यक्रम में विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पता नहीं केंद्र सरकार के लोगों के दिमाग में यह बात कहां से आ गई कि “गले पड़ना ही विदेश नीति है.” उन्होंने मंच पर संदीप दीक्षित को बुलाया और उनके साथ गले मिलने का अभिनय करते हुए अपनी बात समझाई.
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ अजीब चीजें लोगों के दिमाग में घुस जाती हैं और उन्हें लगता है कि किसी विदेशी नेता से गले मिलना ही विदेश नीति है. उनकी इस टिप्पणी के दौरान संदीप दीक्षित ने भी चुटकी ली.
मोदी की विदेश नीति = नेताओं के गले पड़ना
: @RahulGandhi जी @INCIndia @INCHimachal pic.twitter.com/0BIM3pDk37— Dinesh Bhardwaj 🇮🇳 (@bhardwaj2509) August 14, 2026
संदीप दीक्षित ने मेलोनी को लेकर कसा तंज
राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के बीच मंच पर हुई बातचीत ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हंसा दिया. संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को रोकते हुए पूछा कि क्या वह कुछ पूछ सकते हैं. इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था…”
संदीप दीक्षित की इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में ठहाके गूंज उठे. राहुल गांधी ने भी हंसते हुए जवाब दिया, “नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं.”
दोनों नेताओं का यह वीडियो और बातचीत सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही.
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
राहुल गांधी की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत और महत्वपूर्ण संबंध हैं. भारत इन संबंधों को आगे और मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहता है.
प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मुद्दे या असहमति को सामने रखते समय सम्मान और गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राहुल गांधी की विदेश नीति को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है.
राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर बोला हमला
राहुल गांधी के बयान को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी को छोटी सोच वाली और निंदनीय बताया.
राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी पीड़ा हुई है. उन्होंने कहा कि वह यह सोच भी नहीं सकते कि गांधी सरनेम वाला कोई व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी कर सकता है.
रक्षा मंत्री ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने विपक्ष के किसी नेता की ओर से ऐसा अभद्र और अकल्पनीय व्यवहार पहले कभी नहीं देखा. उनके मुताबिक, इस तरह का आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है.
भारत-इटली संबंधों पर क्या है फोकस?
भारत और इटली के बीच राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, तकनीक और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है. ऐसे में विदेश मंत्रालय की ओर से राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया को सरकार की ओर से द्विपक्षीय संबंधों की संवेदनशीलता पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है.

