Begusarai Hospital :बिहार के बेगूसराय से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पैर टूटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे एक युवक के पैर में प्लास्टर लगाने के बजाय कार्टन बांध दिया गया. घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. इस घटना का एक वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर साझा किया है-
बेगूसराय में एक युवक का पैर टूटने पर प्लास्टर की जगह कार्टन बांध दिया गया।
– ये बिहार के ‘डबल इंजन’ सरकार की शर्मनाक तस्वीर है
लेकिन ये पहली घटना नहीं है।
बिहार में सरकारी अस्पतालों की हालत बद से बदतर है। कभी चूहे मरीजों की आंख और पैर कुतर देते हैं तो कभी बेड पर कुत्ते सोते… pic.twitter.com/Hk96IAxQgz
— Congress (@INCIndia) August 6, 2026
Begusarai Hospital : विपक्ष ने सरकार को घेरा
घटना को लेकर विपक्ष ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है. विपक्ष का आरोप है कि यह राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति को दर्शाता है. विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है.
विपक्ष ने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था और लापरवाही से जुड़े कई मामले सामने आते रहे हैं. हालांकि इन दावों को लेकर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है.
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
कथित घटना के बाद सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यदि प्रशासन इस मामले की जांच करता है या कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करता है, तो उससे घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. आपको बता दें कि बिहार में एडीए सरकार मे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पास है.

