Atiq Ahmed Son Aban Died : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई. हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना में अबान अहमद समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि य़े सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे.

Atiq Ahmed Son Aban Died: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खोने के बाद वाहन हाईवे के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में मोहम्मद जैद और उमर सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार, सड़क की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.
भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद अपने परिजनों के साथ झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था.
रास्ते में झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
कौन था अबान अहमद?
अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटा था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था.
बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों भाइयों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया था.
पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ. जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी.

