Rahul Gandhi On PM Modi नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर छात्रों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश का युवा और छात्र वर्ग मानसिक तनाव और कठिनाइयों का सामना कर रहा है. ऐसे समय में उन्हें केवल माफी नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का ठोस समाधान चाहिए.
We are living through a strange period in our country.
Students are on the streets. They are demanding jobs, fair examinations, and an education system that works.
And on the other side, we have a Prime Minister who is forgiving them.
👉 Who is he to forgive them?
👉 Where… pic.twitter.com/50pCeaXPFW
— Congress (@INCIndia) August 4, 2026
Rahul Gandhi On PM Modi : पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में दिया बयान
नई दिल्ली में आयोजित ‘वाइको इन पार्लियामेंट’ पुस्तक के विमोचन समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता, संस्कृति और इतिहास में निहित है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को अपने नजरिए से बदलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भारत की जनता ऐसा कभी स्वीकार नहीं करेगी.
‘RSS भारत का इतिहास नहीं बदल सकता’
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को नहीं बदल सकता. उन्होंने कहा कि भारत की जनता अपने इतिहास, परंपराओं और धरोहर की रक्षा करना जानती है और किसी भी विचारधारा को इसे बदलने की अनुमति नहीं देगी.
भाषाओं और संस्कृति पर भी जताई चिंता
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारत का हर राज्य अपनी अलग संस्कृति, भाषा और इतिहास के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि तमिल, मराठी, बंगाली, मलयाली समेत सभी भारतीय भाषाएं और संस्कृतियां देश की पहचान हैं. उनके अनुसार, हर राज्य को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का संवैधानिक अधिकार है.
‘छात्रों का आंदोलन सिर्फ शिक्षा का नहीं, विचारों का भी सवाल’
राहुल गांधी ने कहा कि देश में छात्र और युवा केवल शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर ही नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई भारत की विविधता, भाषाओं और सांस्कृतिक सम्मान को बनाए रखने की लड़ाई है.
राजनीतिक बयान पर बढ़ सकती है सियासत
राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज होने की संभावना है. छात्रों के मुद्दे, शिक्षा व्यवस्था, क्षेत्रीय भाषाओं और RSS को लेकर दिए गए उनके बयान पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नई राजनीतिक बहस छिड़ सकती है.

