Jantar Mantar protest Ban नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन होने की खबरों पर दिल्ली पुलिस ने सच सामने रखा है. सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही थी कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिलेगी. दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट साझा कर इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है.
Rumors are circulating on social media alleging that Jantar Mantar has been locked or closed for protests. These claims are entirely false, misleading, and devoid of facts.
It is officially clarified that Jantar Mantar remains an active and authorized site for peaceful and…
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 30, 2026
Jantar Mantar protest Ban पर दिल्ली पुलिस ने क्या लिखा ?
दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है – “सोशल मीडिया पर ऐसी अफ़वाहें फैल रही हैं कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए बंद कर दिया गया है. ये दावे पूरी तरह से झूठे, गुमराह करने वाले और बिना किसी सच्चाई के हैं.
आधिकारिक तौर पर यह साफ़ किया जाता है कि जंतर-मंतर शांतिपूर्ण और अधिकृत विरोध-प्रदर्शनों के लिए एक सक्रिय और अधिकृत जगह बनी हुई है.
माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उसके पालन में दिल्ली पुलिस द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार, इस जगह पर ज़्यादा से ज़्यादा 1,000 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी जा सकती है.
यह अनुमति संबंधित आयोजकों या व्यक्तियों द्वारा औपचारिक आवेदन करने पर सक्षम अधिकारी द्वारा दी जाती है,और इसके लिए तय नियमों और शर्तों का पालन करना ज़रूरी होता है.
नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें या उसे न फैलाएं,और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.”
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए बंद नहीं किया गया है. नियम के मुताबिक शांतिपूर्ण और अनुमति प्राप्त विरोध-प्रदर्शनों के लिए यह जगह पहले की तरह ही खुली रहेगी.
एक समय में सिर्फ 1,000 लोगों की अनुमति
पुलिस ने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और दिल्ली पुलिस की एसओपी (SOP) के तहत जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम 1,000 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं.
मंजूरी के लिए नियम मानना जरूरी
अगर कोई संगठन या व्यक्ति वहां प्रदर्शन करना चाहता है, तो उसे पहले आधिकारिक तौर पर आवेदन करना होगा. सक्षम अधिकारी से मंजूरी मिलने और तय नियमों व शर्तों का पालन करने के बाद ही प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी.

