कुमामोटो दहला, भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी; प्रशासन हाई अलर्ट पर

टोक्यो। जापान के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार को आए एक बेहद शक्तिशाली भूकंप के बाद तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस भीषण भूगर्भीय हलचल के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, दक्षिणी जापान के क्यूशू क्षेत्र स्थित कुमामोटो प्रांत में 7.1 की प्रारंभिक तीव्रता वाला यह भूकंप दर्ज किया गया। झटके इतने तेज थे कि पूरे दक्षिणी हिस्से में इमारतें हिल गईं और लोग दहशत में आ गए।

तटीय इलाकों में उठीं चेतावनी की लहरें

भूकंप के तुरंत बाद हरकत में आई मौसम विज्ञान एजेंसी ने समुद्र से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की सलाह दी। JMA के अनुमान के मुताबिक, भूकंप के असर से समुद्र में करीब 1 मीटर (लगभग 3 फीट) तक ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं।

दक्षिणी क्यूशू में इमरजेंसी और अलर्ट लागू

हालात की भयावहता को देखते हुए जापानी सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया है। दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रमुख प्रांतों में आपातकालीन भूकंप चेतावनी लागू की गई है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और राहत एवं बचाव टीमों को भी मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

Latest news

Related news