Ram Mandir Trust Meeting Update अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व महास Ram Mandir Trust Meeting Update चिव चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. मंदिर मे चढ़ावा चोरी से प्रकरण में दिए गए उनके इस्तीफे पर ट्रस्ट बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है. हलांकि इस्तीफा चंपत राय की गैर मौजूदगी में स्वीकार किया गया. आज की महत्वपूर्ण बैठक में चंपत राय शामिल नहीं हुए थे.
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ये बैठक आज सोमवार को दोपहर 3 बजे राम मंदिर परिसर में ही बुलाई गई थी,जिसमें ट्रस्ट से जुड़े सभी अधिकारियों को बुलाया गया था लेकिन इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्र्रस्टी अनिल मिश्रा को शामिल नहीं किया गया था. बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में ट्रस्ट के गेस्ट हाउस में आयोजित हुई, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने किया. बैठक में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई.
Ram Mandir Trust Meeting Update :गोपाल राव को बैठक में प्रवेश नहीं मिला
सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक के दौरान गोपाल राव बैठक स्थल पर पहुंच गए और अंदर जाने का प्रयास भी कर रहे थे. लेकिन ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी और बाहर जाने के लिए कहा. इसके बाद गोपाल राव बैठक स्थल से बाहर चले गए. सूत्रों के अनुसार उन्हें ट्रस्ट की बैठक में प्रवेश करने से रोक दिया गया.
चंपत राय नहीं हुए बैठक में शामिल
ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय इस अहम बैठक में मौजूद नहीं रहे.उनके इस्तीफे को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं. अंततः ट्रस्ट बोर्ड ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया. इससे ट्रस्ट की प्रशासनिक संरचना में बदलाव का रास्ता साफ हो गया है.
चढ़ावा विवाद के बाद हुई बैठक
यह बैठक राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद और एसआईटी जांच के बीच बुलाई गई थी. बैठक के एजेंडे में चंपत राय और अन्य ट्रस्टियों से जुड़े मामलों के अलावा ट्रस्ट की पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा शामिल थी.
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने के बाद ट्रस्ट में रिक्त हुए पद को भरने की प्रक्रिया ट्रस्ट के नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी. ट्रस्ट के संविधान के मुताबिक नए ट्रस्टी या पदाधिकारी की नियुक्ति बोर्ड के दो-तिहाई बहुमत से की जाएगी. बैठक के अन्य प्रस्तावों और फैसलों की आधिकारिक जानकारी ट्रस्ट की ओर से जारी की जा सकती है.





