PM मोदी को ईरान से न्योता, क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल?

Iran invite PM Modi : नई दिल्ली. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेदेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बेहद खास निमंत्रण भेजा है. उन्होंने पीएम मोदी को ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह अंतिम संस्कार समारोह आगामी 5 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले इस आधिकारिक निमंत्रण और उसमें उनके शामिल होने को लेकर अभी तक भारत सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है.

Iran invite PM Modi:तेहरान पर हमलों के बीच हुई थी खामेनेई की मौत

ईरान पर लगभग तीन दशकों तक एकछत्र शासन करने वाले शक्तिशाली सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन इसी साल 28 फरवरी को हुआ था. उनकी मौत उस समय हुई थी, जब तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा बड़े हवाई हमले किए जा रहे थे और उन हमलों का वह पहला ही दिन था. उनके निधन के बाद से ही ईरान में शोक का माहौल है और अब उनके अंतिम विदाई समारोह की बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

चार दिनों तक अलग-अलग शहरों में होगा कार्यक्रम

राजनयिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने खुद भारतीय प्रधानमंत्री को इस बेहद संवेदनशील और बड़े समारोह के लिए बुलावा भेजा है. तय कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम संस्कार की मुख्य रस्में तेहरान और कोम शहरों में 5, 6 और 7 जुलाई को आयोजित की जाएंगी. इसके बाद, अंतिम विदाई का समापन समारोह 9 जुलाई को ईरान के मशहूर मशहद शहर में संपन्न होगा. इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम पर अब पूरी दुनिया की कूटनीतिक नजरें टिकी हुई हैं.

पीएम मोदी जायेंगे ईरान ? 

दरअसल शुरुआत में ईरान पर इजाराइल-अमेरिका के हमले के दौरान खबर आई थी कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामनेई को मार गिराया गया है. इसके बाद से लगातार युद्ध चलता रहा. इस दौरान ईरान के प्रशासन ने अपने सुप्रीम लीडर का अंतिम संस्कार रोक कर रखा था. अब जब अमेरिका- ईरान के बीच युद्ध विरामन हो गया है तब ईरान ने अपने लीडर के अंतिम संस्कार के लिए अपने दोस्तों को आमंत्रित किया है.भारत भी इनमें से एक है.

ईरान के सुप्रीम लीडर खानेई की मौत के बाद भारत ने  शुरुआती स्तर पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी. हालांकि बाद में भारत सरकार ने राजनयिक स्तर पर संवेदना व्यक्त की थी.  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर अयातुल्लाह अली खामेनेई के सम्मान में श्रद्धांजलि संदेश दर्ज कराया. भारत  ईरान के दशकों पुराने संबंधों को देखते हुए ईरान के इस कदम को एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल माना जा रहा है.

Latest news

Related news