पन्ना में बड़ा हादसा: कुआं खोदते समय धंसी मिट्टी, 5 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

Panna well collapse news जबलपुर/पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जिले के अजयगढ़ इलाके में एक कुएं के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई. इस बड़े हादसे में कुएं के भीतर काम कर रहे 5 मजदूर भारी मलबे के नीचे दब गए हैं. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. जिसा कलेक्टर के हवाले से स्थानीय मीडिया का दावा है कि मिट्टी के नीचे दबे सभी 5 मजदूरों की मौत हो गई है.

Panna well collapse news:अजयगढ़ के बीहरपूवा गांव की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को अजयगढ़ इलाके के ग्राम बीहरपूवा में हुआ. यहाँ एक नए कुएं को बनाने का काम चल रहा था. मजदूर कुएं के काफी गहरे हिस्से में काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की एक बड़ी खदान धंस गई. मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वे सीधे मलबे के नीचे दब गये.

मौके पर पहुंचा प्रशासन, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

हादसे की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और बचाव दल (रेस्क्यू टीम) बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं. मलबे को हटाने और दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है.

दो घंटे से जारी है जिंदगी की जंग

कुएं के गहरे मलबे में दबे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए पिछले 2 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मिट्टी हटाने के लिए आधुनिक उपकरणों और स्थानीय स्तर पर बचाव दल की मदद ली जा रही है. मजदूरों तक जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिशें लगातार जारी हैं, ताकि उन्हें समय रहते बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके.

Latest news

Related news