delhi deliveryboy thrashed: खुले पैसे ना होने पर फूड डिलिवरी ब्याय के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

दिल्ली: दिल्ली में एक फूट डिलिवरी ब्याय के साथ मारपीट (deliveryboy thrashed )का मामला सामने आया है .मामला राजौरी गार्ड़न इलाके का है.

इस डिलिवरी ब्याय ने पुलिस को शिकायत दी है कि खुले पैसे नहीं होने की बात पर हुए झगड़े में खाना ऑर्डर करने वाले व्यक्ति ने उसे बुरी तरह मारा पीटा. जब उसका दूसरा साथी बीच-बचाव करने आया तो उसकी भी पिटाई की गई.पिटाई का वीडियो भी सामने आया ,जिसमें साफ तौर पर दो लड़कों को दो कुछ लोग  बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं…

क्या है पूरा मामला?

मामला शुक्रवार की दोपहर का है. डिलीवरी बॉय के मुताबिक जब एक ही फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले गुरपाल और अमन राजौरी गार्डन के जे ब्लॉक का आर्डर लेकर पहुंचे तो अमर ने गुरपाल को एक घर के सामने उतार दिया और वह दूसरे घर में डिलीवरी करके लौटा तो अपने साथी को फोन किया..तब उसे झगड़े का पता चला..

डिलिवरी ब्याय के पास खुले पैसे ना होने पर बढ़ा मामला

पीड़ित गुरपाल का कहना है कि वह जब आर्डर लेकर एक घर में पहुंचा तो उसके पास खुले पैसे नहीं थे और जब उसने घर वाले से खुले पैसे देने की बात कही तो इस बात पर घरवाले खुल्ला लाने की जिद करने लगे, कहा खुल्ला लेकर आओ नहीं तो ऑर्डर कैंसल करने की धमकी दी. पहले बहस हुई और फिर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया . इस बीच उस घर के मालिक ने अपने एक और साथी को बुला लिया और फिर गुरपाल और उसके साथी अमन को बीच सड़क पर बुरी तरह पीटने लगा.वीडियो मे जो आवाज सुनाई दे रही है उसके मुताबिक लोग कह रहे हैं कि डिलिवरी ब्याय ने गाली दी जबकि वो लगातार कह रहा है कि उसने ऐसा नहीं किया. इस बीच किसी तीसरे डिलीवरी ब्वॉय ने मारपीट का वीडियो  बना लिया जो दूसरी कम्पनी का था और ऑर्डर डिलीवर करने आया था.फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस घटना के मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है और कार्रवाई का इंतजार है.

Latest news

Related news