UPSC Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों में ऑफिसर बनने का शानदार अवसर आया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के गजेटेड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को सीधे भारत सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में काम करने का मौका मिलेगा.
UPSC Recruitment 2026:महत्वपूर्ण तिथियां और पद विवरण
UPSC की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 45 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2026 (शाम 6:00 बजे) तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इन विभागों में होगी नियुक्तियां:
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विशेषज्ञता वाले पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
DRDO: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II (सबसे अधिक 29 पद)।
रक्षा मंत्रालय: चीनी और तिब्बती भाषा के अनुवादक.
भारतीय खान ब्यूरो: सहायक खनन अभियंता और सहायक अनुसंधान अधिकारी.
लद्दाख प्रशासन: लेखा अधिकारी (Accounts Officer).
अन्य पद: कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (पुणे) में एसोसिएट/असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरी ऑफिसर.
DRDO में सबसे ज्यादा वैकेंसी
इस भर्ती की खास बात यह है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अकेले 29 पद हैं. अन्य विभागों में भी तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर एक-एक वैकेंसी निकाली गई है.
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता के अनुसार फॉर्म भरें. ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे.
अगर आप भी केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभागों का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना फॉर्म जरूर भर दें.





